{"_id":"650a0987f415a5af3d0162f4","slug":"controversy-over-celebrating-ganesh-mahotsav-near-the-tomb-in-sarai-mohalla-panipat-news-c-244-1-pnp1004-6218-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सराय मोहल्ला में मजार के पास गणेश महोत्सव मनाने पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सराय मोहल्ला में मजार के पास गणेश महोत्सव मनाने पर विवाद
विज्ञापन
समालखा। पुलिस व प्रशासन ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एक बार फिर समालखा में सामुदायिक माहौल बिगड़ने से बचा लिया। पुलिस ने जहां अपनी निगरानी में गणेश शोभायात्रा निकलवाई, वहीं मजार से कुछ दूरी पर गणेश महोत्सव मनाने की अनुमति भी दी। इसके अलावा 15 अगस्त के दिन सराय मोहल्ला स्थित मस्जिद के सामने हुड़दंग करने के मामले में आरोपी विकास को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सराय मोहल्ला स्थित एक पीर की मजार के पास हर साल की तरह कुछ युवक गणेश उत्सव मनाने की तैयारी कर रहे थे कि कुछ समुदाय विशेष के लोगों ने मजार के पास गणेश उत्सव मनाने पर ऐतराज जताया तो मामला पुलिस के पास पहुंच गया। इस पर पुलिस ने युवकों के गणेश उत्सव मनाने से मना कर दिया। मामला सुबह एसडीएम दरबार पहुंचा। एसडीएम ने पुलिस की निगरानी में गणेश उत्सव यात्रा निकालने की अनुमति दी। गणेश यात्रा शाम तीन बजे सराय मोहल्ला से शुरू हुई, जो ब्लूजे रोड, चुलकाना रोड, रेलवे रोड व बेनीवाल मोहल्ले से होते हुए वापस सराय मोहल्ला पहुंची। पुलिस की निगरानी में उत्सव यात्रा शांतिपूर्वक निकली, लेकिन गणेश पंडाल लगाने पर फिर से विवाद खड़ा हो गया। पुलिस ने युवकों को समझा-बुझाकर मजार से दूर अंदर गली में गणेश उत्सव मनाने की इजाजत दी। समालखा पुलिस ने 15 अगस्त को भी सूझबूझ का परिचय देते हुए मस्जिद विवाद में हुड़दंग करने वालों पर एफआईआर दर्ज कर शांति बहाल की थी।