{"_id":"68e80f8bec15d85a230d7bcd","slug":"contributed-to-human-service-by-donating-65-units-of-blood-in-the-camp-panipat-news-c-244-1-sknl1016-145227-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शिविर में 65 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा में दिया योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शिविर में 65 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा में दिया योगदान
Fri, 10 Oct 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का रिबन काटकर शुभारंभ करते पदाधिकारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग और युवा रेडक्रॉस, एनएसएस, एनसीसी इकाइयों, शारीरिक शिक्षा विभाग, लायंस क्लब ग्रेटर, रेड रिबन क्लब एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान से वीरवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें महाविद्यालय के प्राध्यापकों, विद्यार्थियों व कर्मचारियों ने 65 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दिया। शिविर डॉ. विक्रम कुमार, डॉ. राजेश, डॉ. जोगेश, खुशबू व डॉ. नरवीर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
मुख्यातिथि मेयर कोमल सैनी ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा कार्य है जो प्रत्यक्ष रूप से जीवन बचाने में सहायक होता है। विशिष्ट अतिथि राजेश गर्ग ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है। रोटरी क्लब प्रधान मनमोहन गर्ग ने कहा कि एक यूनिट रक्तदान अनेक जीवन बचा सकता है। इस दौरान मेयर कोमल सैनी मुख्यातिथि और समाजसेवी राजेश गर्ग विशिष्ट अतिथि रहे। महाविद्यालय प्रबंधन समिति से महासचिव एलएन मिगलानी, परमवीर ढींगरा, युधिष्ठिर मिगलानी, रवि गोसांई, रमेश नागपाल, प्राचार्या डॉ. शशिप्रभा मलिक, रोटरी क्लब के प्रधान मनमोहन अग्रवाल, सुमित मित्तल, सचिन गर्ग, उप प्राचार्या डॉ. किरण मदान, डॉ. सुनित शर्मा, डॉ. नीलम, डॉ. पूनम मदान, डॉ. निधान सिंह व डॉ. अर्पणा गर्ग ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. स्वाति पुनिया, डॉ. नेहा पुनिया, प्रो. हिमांशी, डॉ. अंजलि व डॉ. ज्योति गहलोत का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर प्रो. सोनिया, प्रो. पवन कुमार, प्रो. अजयपाल सिंह, डॉ. निधि मल्होत्रा, डॉ. शर्मिला यादव व डॉ. प्रवीण कुमार मौजूद रहे।