फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Contaminated water filled in the market at the place of paddy dumping

Panipat News: धान डालने की जगह पर मंडी में भरा दूषित पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 08:01 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water filled in the market at the place of paddy dumping
सनौली। मार्केट कमेटी बापौली के अंतर्गत आने वाली सब सेंटर सनौली अनाज मंडी में धान डालने की जगह पर दूषित पानी भरा हुआ है। यहां घास उगने लगी है। जिससे मंडी तालाब बन गई है।
विज्ञापन

इससे किसानों और आढ़तियों में रोष है लेकिन मार्केट कमेटी विभाग व पंचायत, मंडी के साथ लगते बीडीपीओ कार्यालय के अधिकारी भी मौन हैं। उनके कार्यालय के आगे अनाज मंडी दो-चार महीने में ही तालाब का रूप ले चुकी है। इसमें पंचायत विभाग और मार्केट कमेटी दोनों विभागों की लापरवाही देखने को मिल रही है। मार्केट कमेटी सचिव सुंदर लाल ने मंडी के अंदर भरे गंदे पानी की खंड प्रशासन को शिकायत भी दी, उसके बावजूद समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन


धान डालने की जगह पर भी गंदगी व गंदा पानी भरा होने से किसान अपनी धान की फसल को अब दूसरी मंडियों में बेचने के लिए जाने लगे हैं। अनाज मंडी बापौली में अब धान की आवक शुरू हो चुकी है। अनाज मंडी सनौली खुर्द ब्लॉक के करीब 21 गांवों के किसान अपनी फसलों को बेचने पर हर वर्ष मंडी से विभाग को लाखों रुपये मार्केट फीस की आमदनी लेने के बाद भी कोई सुविधा नहीं मिलने से किसानों ने रोष जताया है। जिससे अब वे दूसरी अनाज मंडी बापौली, समालखा, पानीपत, बाबरपुर में जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान रमेश कुमार, सतीसपाल, कृष्णपाल, सुनील, विनोद, राजेंद्र, राकेश, पवन आदि का कहना है कि मंडी के कर्मचारियों को कई बार गंदे पानी की निकासी व सफाई की मांग कर चुके हैं। इसके बाद भी कोई सफाई नहीं की गई। मंडी के फड़ में गंदा पानी भरने से अब घास भी उग चुकी है। बरसात का गंदा पानी भरा है। गंदगी के ढेर लगे हैं।

वर्जन :

मार्केट कमेटी सचिव सुंदर लाल का कहना है कि 23 सितंबर से मंडी में धान की खरीद शुरू हो रही है। अनाज मंडी सनौली खुर्द में बीडीपीओ सनौली खुर्द को मंडी से निकासी की समस्या हल करने के लिए विभाग की ओर से लिखित में पत्र भेजा जाएगा। मंडी के अंदर गांव का गंदा पानी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed