फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Contaminated water accumulated on Jaurasi Road, even the road built six months ago broke down

Panipat News: जौरासी रोड पर जमा दूषित पानी, छह महीने पहले बनाई सड़क तक टूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water accumulated on Jaurasi Road, even the road built six months ago broke down
समालखा। नगर परिषद अधिकारियों की अनदेखी से जौरासी रोड के लोगों की समस्या करीब 65 लाख रुपये खर्च होने के बाद भी दूर नहीं हो पाई है। स्थानीय लोग अभी भी दूषित पानी की निकासी न होने पर परेशान हैं। नगर परिषद के पास इसका अभी कोई स्थायी समाधान नहीं है। परिषद अधिकारी इसे पीडब्ल्यूडी का क्षेत्र बता रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इस बारे में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद ने पांच-छह वर्ष पहले जौरासी रोड के दोनों तरफ करीब 65 लाख रुपये की लागत से नाले बनवाए थे। इस नाले लेवल की खामियों से किसी के काम नहीं आए। रोड को ऊपर उठाने से आबादी से आने वाली नालियां नीचे पड़ गई। लोगों को मजबूरी में विशेष रूप से शौचालय के लिए बनी सीवर में गंदे पानी का कनेक्शन करना पड़ रहा। जौरासी रोड पर गीता स्कूल की गली से आगे परिषद से बाहर का क्षेत्र होने से नाले नहीं बनाए गए। ऐसे में चरक फैक्टरी के पास गांधी कॉलोनी के दोनों तरफ की आबादी का दूषित पानी रोड पर जमा हो रहा है। इससे रोड खस्ताहाल हो रहा है। राहगीरों को गिरने का भय बना रहता है। स्थानीय लोगों नगर परिषद के साथ एमएलए और एमपी के पास भी समस्याओं के समाधान की फरियाद की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। हालांकि अब नगर परिषद के विस्तारित क्षेत्र में इस क्षेत्र को शामिल कर लिया गया है, लेकिन अभी समस्या पर किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

पार्षद रेनू धीमान ने बताया कि नप सीमा का विस्तार हो गया है, लेकिन अभी तक उस क्षेत्र के विकास कार्यों की रुपरेखा तैयार नहीं हुई है। लोक निर्माण विभाग ने प्रशासन से फंड मुहैया करने पर नाला बना देने की बात कही है। नाले के लिए एक करोड़ का एस्टीमेट भी तैयार कर दिया है। नगर परिषद सचिव प्रिंस ने कहा की जगह पीडब्ल्यूडी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed