फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Consumption increased with the heat, power cuts affected the cost of the product.

Panipat News: गर्मी के साथ खपत बढ़ी, बिजली कट से उत्पाद की लागत हो रही प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
Consumption increased with the heat, power cuts affected the cost of the product.
सेक्टर 25 स्थित फैक्टरी के बाहर रखा जनरेटर। संवाद
पानीपत। गर्मी में बिजली की मांग के साथ घोषित और अघोषित कट बढ़ गए हैं। ऐसे में उद्यमियों को जेनरेटर का सहारा लेना पड़ता है। पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ रहे रेट से उद्यमियों को दोहरी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे प्रोडक्ट की लागत बढ़ रही है। घरेलू बाजार के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीन, बंगलादेश और पाकिस्तान का भी मुकाबला करना चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

जिले में करीब 37 हजार औद्योगिक इकाई हैं। ज्यादातर औद्योगिक इकाई बिजली पर आधारित हैं। कुछ पीएनजी पर होने के बाद भी बिजली पर चल रही हैं। गर्मी के दिनों में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। बिजली निगम की एवीटी सेल के अनुसार नौ मई को जिले में बिजली की खपत एक करोड़ यूनिट थी। सोमवार को बिजली की खपत बढ़कर 1.22 करोड़ पहुंच गई है। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

मेंटेनेंस के नाम पर लंबे-लंबे कट: बिजली निगम मेंटनेंस के नाम पर सात से आठ घंटे तक कट लगा रहा है। हर रोज दो या तीन लाइनों पर मेंटेनेंस किया जाता है। वहीं रविवार को सबसे अधिक लाइनों पर मेंटनेंस किया जाता है। इससे सामान्य के साथ औद्योगिक क्षेत्र की बिजली भी बाधित रहती है। पिछले रविवार को ही सब स्टेशन 132 केवी नौल्था में सुबह आठ से दस बजे दो घंटे तक कट रखा। इससे 11 केवी ब्राह्मण माजरा, कालखा, कारद रोड, आनंद टेक्सटाइल, भाउपुर, जौंधन और भादड़ की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस क्षेत्र में करीब दो दर्जन औद्योगिक इकाई हैं। सब स्टेशन 132 केवी छाजपुर टी-2 के बापौली रोड, गोयला रोड, सिंंबला, अधमी रोड, जलमाना, संजौली, भलौर, झांबा, सचदेवा इंडस्ट्रीज, शनि मंदिर, रिशपुर, रामरा, जलालपुर, गोशाला और जमुना की सुबह दस से दोपहर बाद तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 25 स्थित फैक्टरी के बाहर रखा जनरेटर। संवाद

सेक्टर 25 स्थित फैक्टरी के बाहर रखा जनरेटर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed