फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Construction work will be done in wards 16 and 20 at a cost of Rs 96 lakh

Panipat News: वार्ड 16 और 20 में 96 लाख की लागत से कराए जाएंगे निर्माण कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
Construction work will be done in wards 16 and 20 at a cost of Rs 96 lakh
पानीपत। शहर के वार्ड-16 और वार्ड-20 लगभग 96 लाख की लागत से निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसमें वार्ड 16 में लगभग 50 लाख और वार्ड 20 में लगभग 46 लाख की लागत से निर्माण कार्य होंगे।
विज्ञापन

पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने सोमवार को दोनों वार्डों में विकास कार्यों का शिलान्यास किया। विधायक वार्ड 20 स्थित एकता पार्क के सौन्दर्यीकरण के कार्यों का नारियल तोड़ कर शिलान्यास किया। पार्षद तरुण गांधी ने पार्क के जीर्णोद्धार पर विधायक प्रमोद कुमार विज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विज के नेतृत्व में वार्ड में पहले भी कई कार्य हुए है और अब भी कार्य जारी हैं। वार्ड 16 में लगभग 50 लाख की लागत से नाला व सड़क बनाई जाएगी। वार्ड 16 में अनाज मंडी के पास जलभराव की समस्या को देखते हुए नाले का निर्माण किया जाएगा। पार्षद अन्नू अजय शर्मा ने विधायक का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष योगेश शर्मा, सचिन सिंगला, पूर्व मंडलाध्यक्ष वीरेंद्र तनेजा, राजेश भारद्वाज, जसमेर शर्मा व सुरेंद्र गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed