फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Construction of 15 roads of the constituency including Chulkana Road got the green signal

Panipat News: चुलकाना रोड सहित हलके की 15 सड़कों के निर्माण को मिली झंडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Construction of 15 roads of the constituency including Chulkana Road got the green signal
समालखा। समालखा से चुलकाना रोड सहित 15 सड़कों के निर्माण की झंडी मिल गई है। इनके लिए करीब 11.60 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि मंजूर की है।
विज्ञापन

विधायक मनमोहन भड़ाना ने सड़कों के विषय को विधानसभा सत्र में रखा था। लाखों श्याम श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र चुलकाना धाम बना हुआ है। समालखा से चुलकाना रोड के निर्माण के 2.49 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र की 14 अन्य सड़कें बनाई जाएगी। इनमें 1.96 करोड़ रुपये में शिमला गुजरान से पसीना कलां, शिमला गुजरान से बिहोली रोड पर 46.49 लाख, गढ़ी नवाब से भल्लौर 31.74 लाख, डाडोला से बिहोली रोड 1.25 करोड़ में बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जीटी रोड से हल्दाना रोड 66.04 लाख, नामुंडा अप्रोच रोड 31.96 लाख, ढोडपुर से नारायणा रोड 68.94 लाख, गोयला कलां से मिर्जापुर रोड 49.13 लाख, देहरा अप्रोच रोड पर 22.65 लाख रुपये खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीटी रोड से करहंस गांव की सडक पर 34.27 लाख, ढिंडार से आहूलाना रोड 91.94 लाख में बनाया जाएगा। जीटी रोड से झट्टीपुर गांव तक 19.40 लाख, जीटी रोड सिवाह से नुरपुर मुगलान 48.86 लाख व गांव शहर मालपुर से जौरासी होते हुए गढ़ी छाज्जू गांव तक की सड़क पर 77.92 लाख की राशि स्वीकृत की है।

पीडब्ल्यूडी के एसडीओ शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। इनके जल्द ही टेंडर लगाए जाएंगे। अगले तीन महीने तक सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed