फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Consecration of idols in Panchdev temple

Panipat News: पंचदेव मंदिर में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Consecration of idols in Panchdev temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। महाशिवरात्रि पर्व पर एसडी विद्या मंदिर हुडा स्थित पंचदेव मंदिर में देव मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इसके साथ ही लोकार्पण किया गया।
मान्यता है कि मंदिर में स्थापित नर्मदेश्वर शिवलिंग में भगवान शिव अपने श्रीखंड महादेव कैलाश आकृति रूप में प्राकृतिक रूप से प्रकट हुए हैं। संपूर्ण ब्रह्मांड के स्वामी भगवान शिव के पंच कैलाश रूप आदि कैलाश, कैलाश मानसरोवर, किन्नर कैलाश, श्रीखंड महादेव कैलाश और मणिमहेश कैलाश हैं।
श्री एसडी एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान अनूप गर्ग, सचिव नरेश गोयल, विद्यालय के चेयरमैन सतीश चंद्रा, वाइस चेयरमैन विकास गर्ग, सचिव तुलसी सिंगला व प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता ने सपरिवार शिव रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन

मंदिर में पंचदेवों की मूर्तियों की स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ काशी से पधारे प्रतिष्ठित विद्वान विनय वाशिमकर शास्त्री के आचार्यत्व में पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराई। भगवान के प्रथम पट खुलते ही ओम नमः शिवाय, जय श्री कृष्णा के जयघोष गूंजने लगे। तत्पश्चात सभी ने महाआरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के सचिव तुलसी सिंगला ने कहा कि समाज के बदलाव के लिए व्यक्ति में अच्छे गुणों की आवश्यकता होती है जिसकी नींव हमें बच्चों की बाल्यावस्था में ही रखनी पड़ती है। इन्हीं गुणों से उनके जीवन में बदलाव आएगा और वे परिवार, समाज और देश सेवा में आगे बढ़ेंगे। इसी उद्देश्य से विद्यालय में पंचदेव मंदिर की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed