फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Congress leader's cousin shot, condition critical

Panipat News: कांग्रेस नेता के चचेरे भाई को मारी गोलियां, हालत गंभीर

Wed, 01 Oct 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 01 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Congress leader's cousin shot, condition critical
जीटी रोड ​स्थित अस्पताल में मौजूद घायल के परिजन। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सींक गांव में कांग्रेस के युवा नेता अनिल मलिक के चचेरे भाई को पड़ोस के लड़के की शादी की डीजे पार्टी के दौरान मंगलवार रात को गोली मार दी। उसके जबड़े और पीठ पर दो गोली लगी हैं। उनको पहले पानीपत के एक निजी अस्पताल लेकर आए, फिर गंभीरावस्था के चलते दिल्ली ले गए। हमलावरों ने चार फायर किए थे। इनमें एक गोली दीवार पर लगी और दूसरी कान के पास से निकल गई। मतलौडा थाना पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने दो हमलावर मौके पर पकड़ लिए और उनको पुलिस के हवाले कर दिया। डीजे पार्टी में गोली चलने के बाद बच्चे और महिलाएं घबराकर घरों में भाग गईं। मतलौडा थाना की पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वारदात मंगलवार रात करीब पौने नौ बजे की है। कांग्रेस के युवा नेता अनिल मलिक ने बताया कि वह इसराना विधानसभा के हलका अध्यक्ष रह चुके हैं। अब उनकी भाभी अंजू जिला परिषद की सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि गांव में उनके पड़ोस में राजवीर के लड़के की मंगलवार को शादी थी। उनके यहां शाम को डीजे पार्टी चल रही थी। उनका चचेरा भाई दिनेश पेस्टीसाइड कंपनी में चिकित्सक हैं। वे सब डीजे पार्टी में आए थे। इसी समय गांव का ही मोहित उर्फ गांधी और सफीदों के बागखेड़ा गांव का रिंकू उर्फ टीनू अपने तीन-चार साथियों के साथ वहां आ गए। इनके साथ आपस में कहासुनी हो गई। रिंकू ने दिनेश पर तीन-चार फायर किए। जिसमें से एक गोली दीवार में लगी और दूसरी एक कान के पास से निकल गई। तीसरी गोली उनकी पीठ और चौथी जबड़े में लगी है। वे उनको लेकर जीटी रोड स्थित ऑसकर अस्पताल लेकर आए। इसकी सूचना मिलते ही मतलौडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मोहित पंचकूला कोर्ट से जमानत पर आया
पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि आरोपी मोहित उर्फ गांधी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर दुष्कर्म का आरोप है और पंचकूला में जेल में रहा है। वह अब जमानत पर आया है। बागखेड़ा गांव का रिंकू भी शरारती किस्म का व्यक्ति बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज जानी थी बरात
डीजे पार्टी में बच्चे, महिला व अन्य लोग नाच रहे थे। हर कोई खुशियां मना रहा था। डीजे के नजदीक ही पहले कुछ देर युवकों में कहासुनी हुई और फिर गोली चलने की आवाज आई। दिनेश गोली लगते ही जमीन पर गिर गया। ग्रामीणों ने बताया कि राजवीर के दो लड़के हैं। दूसरे लड़के की मंगलवार को शादी थी। उनकी बुधवार को बरात जानी है।

पुलिस को सींक गांव में शादी समारोह के दौरान एक युवक को गोली मारने की सूचना मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पवन, प्रभारी, थाना पुलिस मतलौडा।

जीटी रोड स्थित अस्पताल में मौजूद घायल के परिजन। संवाद

जीटी रोड स्थित अस्पताल में मौजूद घायल के परिजन। संवाद

जीटी रोड स्थित अस्पताल में मौजूद घायल के परिजन। संवाद

जीटी रोड स्थित अस्पताल में मौजूद घायल के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed