फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Congress has once again sounded the battle cry for the 'Delhi Chalo' march.

Panipat News: कांग्रेस ने दिल्ली चलो की फिर भरी हुंकार भरी

Mon, 12 Oct 2026 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 12 Oct 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Congress has once again sounded the battle cry for the 'Delhi Chalo' march.
पानीपत। कांग्रेस नेता सोमवार को दिल्ली कूच करेंगे। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के नेताओं ने इसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कांग्रेसी इस बार दिल्ली कूच के समय व स्थान को गुप्त रख रहे हैं। इधर प्रशासन और पुलिस की नेताओं की गतिविधियों पर नजर बनी हुई है।
विज्ञापन

कांंग्रेस व अन्य दलों के नेताओं को शुक्रवार और शनिवार को घरों व कार्यालयों में नजरबंद रखा था। पुलिस ने रविवार रात नेताओं को फ्री कर दिया था। कांग्रेस ने अब सोमवार को दिल्ली कूच की रणनीति बना दी है। युवा कांग्रेस नेता अनिल मलिक सींक ने दिल्ली कूच को लेकर युवाओं के साथ गहरी मंत्रणा की और एक मजबूत रणनीति तैयार की। उन्होंने कहा कि कि लोकतंत्र व संविधान को बचाने की इस निर्णायक लड़ाई में सभी युवा साथी और कार्यकर्ता एकजुट होकर बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचे। विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सोमवार सुबह 10 बजे का समय तय किया है। पानीपत ग्रामीण के जिलाध्यक्ष रमेश मलिक ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को दिल्ली प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, महिला कांग्रेस, एससी सेल, ओबीसी सेल, बीसी सेल सहित सभी प्रकोष्ठों के प्रमुखों, पूर्व विधायकों, पूर्व प्रत्याशियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं से दिल्ली पहुंचने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed