फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Complaints received about cheating and not getting mark sheets

Panipat News: ठगी और अंकपत्र न मिलने की मिलीं शिकायतंे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
Complaints received about cheating and not getting mark sheets
पानीपत। महिला गीता यादव के साथ अयोध्या के लिए रेल और बस टिकट बुक करने के नाम पर ठगी कर ली गई। महिला के पास अब घर जाने तक को किराया नहीं है।
विज्ञापन

महिला ने इसकी शिकायत जनता समाधान शिविर में रखी। इनके साथ जनता समाधान शिविर में बोर्ड कक्षाओं की मार्कशीट और स्कूल प्रमाणपत्र न मिलने के मामले जनता समाधान शिविर में पहुंचे। दो अभिभावकों ने प्रशासन के सामने इनको दिलवाने की गुहार लगाई। वहीं इनके समेत 75 लोगों ने अपनी शिकायतें रखीं। ज्यादातर शिकायत बिजली, पुलिस, पेंशन व क्रीड से जुड़ी रहीं। प्रशासन ने इनके समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।
जनता समाधान शिविर सोमवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर लगाया गया। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने दरबार में लोगों की शिकायतें सुनी। उन्होंने कहा कि लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दरबार में आते हैं। ऐसे में अधिकारियों को उनकी शिकायत के समाधान में दिलचस्पी दिखानी चाहिए। इससे लोगों का विश्वास दरबार और अधिकारियों के प्रति बढ़ेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिविर में आनी वालों समस्याओं का समाधान तत्काल करें ताकि समाधान शिविर की गरिमा बरकरार रहे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने समाधान शिविर में पुलिस विभाग से संबंधित आई समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं को पहले समझे, उनकी गंभीरता में जाएं व जल्द से जल्द उसका समाधान करें। आमजन की समस्याओं की समाधान करना सबका दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य शिकायतकर्ता यशपाल ने प्रशासन से जिले में नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत बाहरी प्रांतों के रहने वाले लोगों की वेरिफिकेशन करवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया है। काबड़ी गांव के कर्म सिंह ने रोजगार शुरू करने के लिए बैंक से ऋण दिलवाने की मांग की। भोलानाथ समिति के सदस्यों ने 16 से 22 जुलाई तक भंडारा व कांवड़ शिविर लगाने की मांग की। तस्वीर सिंह ने प्रशासन के समक्ष खेत की पुली बनवाने व एक अन्य मामले में पुन: जांच कराने की मांग की। सुरेंद्र वर्मा ने प्रशासन से बच्चे की 10वीं व 12वीं कक्षा की मार्कशीट दिलवाने का अनुरोध किया।

उझा गांव के रमेश शर्मा ने स्कूल प्रमाणपत्र दिलाने का अनुरोध किया। इस मौके पर नगराधीश टीनू पोसवाल, डीएसपी सतीश वत्स, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डिप्टी सीईओ कंचन लता, डिप्टी सीएमओ डॉ. दिव्या साहनी, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल, आईटीआई प्रिंसिपल डॉ. कृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed