{"_id":"6806bd59fc146f4bc509bd74","slug":"complaints-of-corruption-will-not-be-tolerated-sp-panipat-news-c-244-1-pnp1012-135719-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार की शिकायत नहीं होगी बर्दाश्त : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार की शिकायत नहीं होगी बर्दाश्त : एसपी
विज्ञापन
पानीपत। क्राइम मीटिंग में एसपी अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अनुशासन में रहकर ईमानदारी से काम करें। भ्रष्टाचार की शिकायत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि, ऐसी शिकायत मिलेगी तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
सोमवार को एसपी लोकेंद्र सिंह ने जिला सचिवालय स्थित पुलिस सभागार में क्राइम मीटिंग की। उन्होंने कहा कि मुकदमे की जांच लंबे समय तक पेंडिंग न रखें। तय सीमा में जांच पूरी कर न्यायालय में चालान पेश करें। महिला संबंघित अपराधों में आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर मुकदमे का निस्तारण करें। उन्होंने वाहन चोरी, लूट, स्नेचिंग, चोरी, हत्या जैसी गंभीर वारदातों की रोकथाम के लिए थाना प्रबंधकों, क्राइम युनिट प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पदार्थ तस्करों, अवैध हथियार तस्करों व शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। गांव व वार्डाें को नशा मुक्त घोषित करने के लिए ग्राम पंचायतों व मौजिज लोगों का सहयोग लिया जाए।
अपराधियों द्वारा अवैध कार्य कर अर्जित की संपत्ति को चिह्नित कर उसे अटैच करने की कार्रवाई की जाए। संवाद