फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Complaint of four candidates including Chhaukkar and Machhrauli to the Election Commission

Panipat News: छौक्कर और मच्छरौली समेत चार प्रत्याशियों की चुनाव आयोग से शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Complaint of four candidates including Chhaukkar and Machhrauli to the Election Commission
पानीपत। जननायक जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान समालखा के कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर और आजाद प्रत्याशी पूर्व विधायक रविंद्र मच्छरौली समेत प्रदेश के चार प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत दी है। जजपा ने इन पर चुनाव के दौरान फ्री बस सेवा का लालच देकर मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जननायक जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने चुनाव आयोग को शनिवार को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के दौरान आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने महम से निर्दलीय प्रत्याशी बलराज कुंडू, सफीदों से कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष गांगुली, समालखा से कांग्रेस उम्मीदवार धर्म सिंह छौक्कर और आजाद उम्मीदवार रविंद्र मच्छरौली के नाम शिकायत में लिखे हैं। उनका आरोप है कि उक्त चारों उम्मीदवार धार्मिक स्थलों और शिक्षण संस्थानों तक मुफ्त बस सेवा का लालच मतदाताओं को दे रहे हैं। आयोग इसकी जांच कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त लोग हरिद्वार, बालाजी, सालासर समेत कई धार्मिक स्थलों पर बस ले जाने की बात कहते हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों को शहर के कॉलेज में ले जाने, पीजीआई खानपुर व रोहतक में ले जाया जा रहा है। इन बसों पर चुनाव चिह्न, प्रत्याशियों के फोटो, पंफलेट लगे हुए हैं। ये सब बस या वाहन फ्री चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed