{"_id":"6695c66495f01b221c0580de","slug":"competition-among-candidates-to-deposit-fees-on-the-last-day-of-admission-panipat-news-c-244-1-sknl1016-121163-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दाखिले के अंतिम दिन फीस जमा करवाने की अभ्यर्थियों में लगी होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दाखिले के अंतिम दिन फीस जमा करवाने की अभ्यर्थियों में लगी होड़
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में यूजी कक्षाओं में दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया में फीस जमा करवाने का सोमवार को अंतिम दिन रहा। शुक्रवार को दूसरी वरीयता सूची जारी होने के बाद से ही फीस जमा करवाने के लिए विद्यार्थियों में होड़ रही। सोमवार को भी भारी संख्या में विद्यार्थी फीस जमा करवाने कॉलेजों में पहुंचे। हालांकि दो चरण की दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद भी पंजीकृत विद्यार्थियों में से करीब 50 फीसदी का दाखिला हुआ है।
जिले के प्रमुख कॉलेजों में करीब 45 फीसदी अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है। पहली और दूसरी वरीयता सूची में शामिल दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को अब 17 जुलाई को होने वाली ओपन काउंसलिंग में शामिल होकर दाखिला लेने का मौका रहेगा। आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में पहले दो चरा में 69244 विद्यार्थी फीस जमा करवाकर दाखिला ले चुके हैं। उच्चतर शिक्षा हासिल करने में लड़कियां लड़कों से कहीं आगे हैं। कुल हुए दाखिलों में से 42398 लड़कियों ने दाखिला लिया है जो 61.23 प्रतिशत है। वहीं, 26843 लड़कों ने दाखिला लिया है। सोमवार को जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में फीस जमा करवाने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रदेश के 344 कॉलेजों में 87 कोर्सेज के लिए 139797 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। दूसरी वरीयता सूची के अंतिम दिन सोमवार को 4241 विद्यार्थियों ने दाखिला करवाया है।
पहली दो वरीयता सूची में शामिल कई विद्यार्थी ऐसे भी थे, जिनका पहली या दूसरी वरीयता सूची में नाम आ चुका था, लेकिन दाखिला शेड्यूल की जानकारी के अभाव में दाखिला लेने से वंचित रह गए। राजेश और नवनीत ने बताया कि पहले उनके पास उच्चतर शिक्षा निदेशालय की साइट से पंजीकरण का मैसेज आया था, लेकिन वरीयता सूची जारी होने अथवा सूची में नाम आने संबंधी कोई मैसेज नहीं आया। जिससे उन्हें वरीयता सूची के जारी होने का पता नहीं चला।
विज्ञापन
बॉक्स
पीजी कक्षाओं के लिए हुए 6454 पंजीकरण
स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 12 जुलाई को शुरू हुई है। पीजी कक्षाओं के लिए आवेदन का इंतजार कर रहे विद्यार्थी 25 जुलाई तक पंजीकरण करवा सकेंगे। प्रदेश के 208 पीजी कॉलेजों में 64 कोर्स के लिए 6454 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। सोमवार को 1668 आवेदकों ने पंजीकरण करवाया जबकि रविवार को 969 ने पंजीकरण करवाया था। दस्तावेजों की जांच 27 जुलाई तक होगी। पहली वरीयता सूची 30 जुलाई को जारी होगी। विद्यार्थी दो अगस्त तक फीस जमा करवा सकेंगे। दूसरे चरण की फिजिकल काउंसलिंग 05 अगस्त से शुरू होगी।
वर्जन-
दूसरी वरीयता सूची के अनुसार फीस जमा करवाने का सोमवार को अंतिम दिन रहा। कॉलेज में करीब 1100 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। पहली और दूसरी वरीयता सूची में दाखिले से वंचित विद्यार्थी 17 जुलाई को होने वाली फिजिकल काउंसलिंग में शामिल हो दाखिला ले सकते हैं। वहीं, पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो चुकी है। विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए हैं।
- डॉ. जगदीश गुप्ता, आर्य पीजी महाविद्यालय, पानीपत।