फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Committee will hear claims on ward closure

Panipat News: वार्डबंदी पर दावे सुनेगी कमेटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Committee will hear claims on ward closure
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नई वार्डबंदी में दावे और आपत्ति सुनने को लेकर चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इसमें विषय के जानकारों के साथ कानूनी विशेषज्ञों को भी शामिल किया है।
कमेटी शुक्रवार को सभी दावे और आपत्तियों को सुनेगी। सभी संबंधित लोगों को दावे और आपत्ति बताने को लेकर नगर निगम के पालिका बाजार कार्यालय में सुबह 10 बजे बुलाया है।
विज्ञापन

नई वार्डबंदी में दावे और आपत्ति सुनने को लेकर नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है। इसमें एक्सईएन राजेश कौशिक, चीफ अकाउंट ऑफिसर राजेश और कानूनी विशेषज्ञ के रूप में एडीए सुशील को शामिल किया है। यह कमेटी शुक्रवार सुबह 10 बजे दावे और आपत्तियों को सुनना शुरू करेगी। सभी संबंधित लोगों को इसमें अपनी बात कहने का पूरा समय दिया जाएगा। उनको हर विषय के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसके बाद भी उनकी आपत्ति रहती है तो वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में विषय को लाया जाएगा। उपायुक्त की देखरेख में इनका निष्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सप्ताह हो सकता है अंतिम नोटिफिकेशन ः कमेटी दावे और आपत्ति सुनने के बाद अपनी रिपोर्ट निगम आयुक्त और उपायुक्त को देगी। इनमें हर विषय पर बारीकी से चर्चा की जाएगी। इसके बाद इसको निकाय विभाग के निदेशक के पास भेजा जाएगा। निदेशालय स्तर पर इसका अंतिम नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। यह अगले सप्ताह जारी किया जा सकता है। इसी के आधार पर वार्डों को तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed