फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Commissioner-Joint Commissioner removed illegal hoardings

Panipat News: आयुक्त-संयुक्त आयुक्त ने हटवाए अवैध होर्डिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Commissioner-Joint Commissioner removed illegal hoardings
पानीपत। शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स और बैनरों के खिलाफ नगर निगम ने एक बार फिर वीरवार को कार्रवाई की है। इसके लिए निगम आयुक्त और संयुक्त आयुक्त धरातल पर उतरे और शहर की सड़कों से इन अवैध होर्डिंग्स को हटवाया। अधिकारियों ने अपने साथ नगर निगम के एरिया टाउन प्लानर योगेश तोमर और जेई विक्रम राणा को भी साथ लिया। सबसे पहले टीम ने मॉडल टाउन और इसके बाद सेक्टर 29 से अवैध होर्डिंग्स उतारे। दोपहर 12 बजे से चला निगम का यह अभियान शाम को तीन बजे पूरा हुआ। इस दौरान निगम टीम ने शहर से करीब 100 अवैध होर्डिंग और बैनर उतरवाए।
विज्ञापन

बता दें कि निगम अब शहर को अवैध होर्डिंग्स और बैनरों से मुक्त करा रहा है। इसे लेकर निगम पिछले डेढ़ माह से लगातार अभियान चलाए हुए हैं। 20 सितंबर से लेकर अब तक सप्ताह में तीन बार अभियान चलाया जाता है। इसमें अवैध होर्डिंग-बैनर-यूनिपोल से लेकर दुकानों पर थर्ड पार्टी विज्ञापनों पर भी कार्रवाई की गई। अब तक निगम ने शहर से तीन हजार से भी ज्यादा अवैध विज्ञापनों को उतरवाने का काम किया है, जबकि होर्डिंगों की संख्या हजारों में रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed