फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Commission agents raised concerns regarding the theft of wheat from the market's rear gate; the Station House Officer (SHO) noted that the vehicle lacked a hooter, while a DC official assured them that one would be installed.

Panipat News: आढ़तियों ने मंडी के पिछले गेट से गेहूं चोरी की बात उठाई, थाना प्रभारी बोले गाड़ी पर हूटर नहीं है, डीसी अधिकारी ने कहा हूटर लगवा देंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Commission agents raised concerns regarding the theft of wheat from the market's rear gate; the Station House Officer (SHO) noted that the vehicle lacked a hooter, while a DC official assured them that one would be installed.
अनाज मंडी में अधिकारियों को फटकार लगाते उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया। संवाद
पानीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के सामने अनाज मंडी में गेहूं खरीद, उठान और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान दिनेश भौक्कर ने मंत्री और उपायुक्त के सामने मंडी के दो नंबर गेट से शुक्रवार रात को छह-सात कट्टे गेहूं चोरी करने के आरोप लगाए और पुलिस गश्त की मांग की। थाना सेक्टर-29 के प्रभारी सुभाष ने गाड़ी पर हूटर नहीं है। उपायुक्त ने कहा कि गाड़ी पर हूटर लगवा देंगे। वहीं किसानों ने गेटपास की समस्या रखी। उपायुक्त ने गेहूं उठान अपेक्षाकृत न होने पर खरीद एजेंसी के अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। शिक्षा मंत्री ने अपने सामने गेहूं के कट्टों का वजन कराया।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शनिवार को नई अनाज मंडी का दौरा कर किसानों की समस्याओं को गंभीरता को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने पानीपत मंडी में पहुंचकर खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया और यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से निगरानी की कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सिवाह के राजबीर ने बताया कि फसल का पंजीकरण उनके नाम है। वे मंडी में आ नहीं पाते। उनका लड़का एक दिन पहले मंडी में आया था। उनके बेटे के नाम के आधार पर पंजीकरण नहीं किया गया। उनको खेत का काम छोड़कर आना पड़ा। किसानों ने इसमें बदलाव करने की मांग की। शिक्षा मंत्री ने कहा कि गेटपास, बायोमेट्रिक किसानों के फायदे के लिए है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसान हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसान की फसल का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मंडियों में किसानों और व्यापारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, धांधली या विवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए मंडी परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

88810 में से 44729 मीट्रिक टन खरीद की
जिले की मंडियों में 88810 मीट्रिक टन की आवक हुई है। इसमें से 44729 की खरीद की गई। पानीपत अनाज मंडी में 19681, समालखा में 24 हजार, इसराना में 14607, मतलौडा में 9621, बाबरपुर में 6934 और बापौली में 4879 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई। हैफेड ने 31147, एचडब्ल्यूसी ने 13524 एफसीआई ने 58.5 मीट्रिक टन की खरीद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed