{"_id":"680aae4311527384cd0c5a43","slug":"coming-to-the-story-only-by-controlling-the-mind-is-fruitful-devkinandan-panipat-news-c-244-1-pnp1007-135878-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन पर नियंत्रण से ही कथा में आना फलदायी : देवकीनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन पर नियंत्रण से ही कथा में आना फलदायी : देवकीनंदन
विज्ञापन
पानीपत। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने कहा कि व्यक्ति को मन पर नियंत्रण रखना आना चाहिए। तभी उसका कथा में आना फलदायी सिद्ध होगा। जब व्यक्ति ठाकुर जी का स्मरण करता है या कथा में आता है तो उसका अपने मन और मोबाइल पर पूरा नियंत्रण होना चाहिए। तभी ठाकुर जी की भक्ति में उसका मन लीन हो सकता है।
मौका था प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर में जय बालाजी प्रचार सेवा समिति द्वारा 17 वें वार्षिक महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ में वीरवार को चौथे दिन का। महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा के वाचक श्रीधाम वृंदावन से देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने कथा से सबका मन मोह लिया। महोत्सव में वीरवार को कन्या वित्त धन योजना के तहत कई बेटी का चाह रखने वाले माता-पिता ने कन्या को गोद लिया और कुछ धनराशि गोमाता के नाम दान की। महाराज ने कथा के समय ठाकुर जी के नाम सुंदर व मनमोहक आवाज में खटक मेरे कृष्ण की कृष्ण की हे कित मुरली आला पाव... भजन गाया जिस पर श्रद्धालु मोहित हो कर नाचने लगे। महोत्सव के समापन पर भंडारे का आयोजन समाजसेवी पुरूषोत्तम गोयल और पंकज बंसल द्वारा किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी का प्रसाद चखा और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा में अध्यक्षता समाजसेवी सुरेंद्र जिंदल और अश्वनी जिंदल द्वारा की गई। महोत्सव में मुख्यातिथि प्रमुख समाजसेवी विजय जैन और वरदान फोरेक्स एंड ट्रेवल्स से एसके गर्ग रहे। कथा के समापन पर भंडारे की व्यवस्था समाजसेवी पुरुषोत्तम गोयल और पंकज बंसल ने की।
इस अवसर पर अंजू जैन, दीपिका बंसल, मीनाक्षी गुप्ता, निधि सिंगला, प्रधान संजय मंगल, पकंज बंसल, मोहित गोयल, सौरभ गुप्ता, सुरेंद्र गर्ग, विकास गर्ग, प्रबंधक गोपाल तायल, वाइस चेयरमैन जितेंद्र सिंगला और चेयरमैन जोनी सिंगला उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को महोत्सव की अध्यक्षता चिराग स्पीनिंग मिल्स के सियाराम गुप्ता द्वारा की जाएगी। आज के कार्यक्रम में मुख्यातिथि उद्योगपति गोल्ड स्पीन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से जगदीश जैन और डिलाइट इंटरनेशनल से अमित तायल रहेंगे। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन अभिटैक्स इंटर के अभिषेक पालीवाल द्वारा किया जाएगा।