फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cold wave intensifies, minimum temperature may fall again today

Panipat News: बढ़ी सर्दी, न्यूनतम तापमान में आज फिर आ सकती है कमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Cold wave intensifies, minimum temperature may fall again today
पानीपत। हवा की तेज गति ने सर्दी बढ़ा दी है। मंगलवार को दिनभर खिली धूप के बाद भी ठंड महसूस की गई। हवा की तेज रफ्तार के आगे खिली धूप भी बेअसर रही।
विज्ञापन

सुबह-शाम के समय के साथ अब दिन में भी ठंड बढ़ने लगी है। ठंड बढ़ने से बाजार में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ी है। मौसम विशेषज्ञ ने अगले तीन दिन न्यूनतम में दो और अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आने की संभावना जताई है। उसके बाद फिर से न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है।

सुबह व शाम के साथ अब दिन में भी ठंड बढ़ने लगी है। हवा की तेज रफ्तार ने ठंड को बढ़ा दिया है। मंगलवार को हवा की रफ्तार 18 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हालांकि मंगलवार को अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खिली धूप के बाद भी पूरा दिन ठंड महसूस की गई। खिली धूप में दोपहर के समय कुछ समय ठंड से राहत मिली। फिर हवा की गति ने ठंड को बढ़ाया। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि इस साल पिछले साल की अपेक्षा सर्दी ज्यादा हो सकती है। अगले तीन दिन तापमान में कमी आएगी जबकि तीन दिन के बाद न्यूनतम तापमान फिर से बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed