फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cold increased, mercury dropped five degrees in 48 hours

Panipat News: बढ़ी ठंड, 48 घंटे में पांच डिग्री लुढ़का पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Cold increased, mercury dropped five degrees in 48 hours
पानीपत। पिछले 48 घंटे में ठंड बढ़ गई है। अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरकर 17 पर आ गया है। न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री तक गिरकर नौ पर दर्ज किया गया है। अब शहर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सर्द हवाओं से भी जन जीवन प्रभवित हो रहा है। बुधवार को हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रतिघंटा रही। हालांकि अब तक धुंध से राहत है। आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ेगा। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार अब तापमान और गिरता है तो ये गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन

बॉक्स

शहर की हवा का हाल-
शहर का एक्यूआई दोबारा बढ़ रहा है। शहर की हवा प्रदूषित हो रही है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है। ठंड का साथ हवा का दबाव बढ़ रहा है। हवा में धूल के कण ऊपर नहीं उठ पा रहे हैं। बुधवार को हवा में धूल के कणों की मात्रा 216 अंक तक पहुंच गई। बुधवार को शहर का एक्यूआई 203 दर्ज किया गया है। बुधवार को हवा में 2.5 की न्यनूतम मात्रा 192, औसत 203 और अधिकतम 216 दर्ज की गई । पीएम- 2.5 की मात्रा छह अंक बढ़ी है। पीएम-10 की मात्रा न्यूनतम 157, औसत 161 और अधिकतम 166 दर्ज की गई है। पीएम- 10 की न्यूनतम व औसत मात्रा दो अंक तक कम हुई है। नाइट्रोजन ऑक्साइड की मात्रा न्यूनतम 27, औसत 30 व अधिकतम 32 दर्ज की गई है। अमोनिया की मात्रा न्यनूतम दो व औसत व अधिकतम तीन दर्ज की गई है। हवा में कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा न्यनूतम 24, औसत 26 व अधिकतम 28 दर्ज की गई। सल्फर डाईऑक्साइड की मात्रा न्यनूतम 12 व अधिकतम 13 दर्ज की गई है। शहर की हवा अब भी काफी प्रदूषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन-
हवा में धूल के कणों की मात्रा अधिक होने से एक्यूआई में वृद्धि

पर्यावरण मामलों के विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में एक्यूआई अचानक बढ़ा है। हवा में धूल के कणों की मात्रा अधिक है। इसलिए एक्यूआई में बढ़ोतरी हो रही है। अगर आने वाले दिनों में भी हवा की रफ्तार कम रही तो एक्यूआई बढ़ेगा। फिलहाल हवा में सल्फर व अमोनिया की मात्रा भी कम है। प्रदूषण के कारकों का निरीक्षण होना जरूरी है।



वर्जन-
ठंड गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद

तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अगर ठंड बढ़ी और कोहरा हुआ तो ये गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। ठंड का बढ़ना किसानों के लिए अच्छी बात है।

डॉ. राजबीर गर्ग, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, उझा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed