फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cognizance was taken on the resignation of the councilors, the state president reached

पार्षदों के इस्तीफे पर लिया संज्ञान, पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Cognizance was taken on the resignation of the councilors, the state president reached
पानीपत। पार्षद पद से इस्तीफा देने के बाद पार्षद लोगेश नागरु, जिला अध्यक्ष अर्जना गुप्ता व अन्स से - फोटो : Panipat
पानीपत। नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा के दो पार्षदों के इस्तीफे के बाद पार्टी ने भी इसे गंभीरता से लिया है। यही कारण है कि पार्षदों को मनाने के लिए प्रदेशाध्यक्ष खुद पानीपत पहुंचे। साथ ही पार्षद लोकेश नांगरू से बातचीत कर इस्तीफा वापस लेने के लिए कहा, लेकिन नांगरू ने इससे इनकार कर दिया। उनका कहना था कि जब तक निगम में भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा तब तक वे इस्तीफा वापस नहीं लेंगे।
विज्ञापन

दो दिन पहले नगर निगम बोर्ड की बैठक में ही भाजपा पार्षदों ने न सिर्फ भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की, बल्कि नाराज होकर लोकेश नांगरू और संजीव दहिया ने इस्तीफा भी दे दिया। भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने ही पार्षदों के इस्तीफे को गंभीरता से लेते हुए पार्टी ने इसे संज्ञान लिया है। इसके तहत शनिवार को पानीपत पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्षद लोकेश नांगरू से मामले की जानकारी ली। साथ ही इस्तीफा वापस लेने को भी कहा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस दौरान लोकेश नांगरू ने उठाए गए मुद्दों का हल होने तक इस्तीफा वापस लेने से इंकार कर दिया। शहर में चर्चाएं हैं कि दोनों पार्षदों के एक साथ इस्तीफा देने से भाजपा पार्टी के पदाधिकारी नाराज हैं। दूसरी तरफ लोकेश नांगरू के साथ इस्तीफा देने वाले पार्षद संजीव दहिया की अभी तक पार्टी संगठन ने सुध नहीं ली है। संजीव का कहना है कि उन्होंने शहरवासियों की समस्याओं का समाधान न होने पर इस्तीफा दिया है और जनता की हक में आगे भी आवाज उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्तीफे के बाद से मुद्दों पर काम शुरू
बताया जा रहा है कि पार्षदों के इस्तीफे के बाद से निगम ने उनकी ओर से उठाए गए मुद्दों पर काम करना शुरू कर दिया है। एनडीसी की 1818 लंबित फाइलों को 15 दिन में निपटाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच की दो मंजिला इमारत में लिफ्ट लगाने की तैयारी की जा रही है। एडहॉक कमेटियां भी बना दी गई हैं।

पार्षद बोले-भ्रष्टाचार समाप्त होने तक इस्तीफा वापस नहीं
दोनों पार्षद लोकेश नांगरू और संजीव दहिया का कहना है कि अभी तक इस्तीफा वापस लेने का कोई विचार नहीं है। लोगों की समस्या को देखते हुए उन्होंने मजबूरी में इस्तीफा दिया था। जब तक सब कुछ सही नहीं हो जाता, निगम से भ्रष्टाचार समाप्त नहीं होता, तब तक इस्तीफा वापस लेने के बारे में विचार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed