फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CM will flag off e-buses at the old depot and will address at Arya College.

Panipat News: सीएम पुराना डिपो में ई-बसों को दिखाएंगे हरी झंडी, आर्य कॉलेज में करेंगे संबोधन

Thu, 28 May 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 28 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
CM will flag off e-buses at the old depot and will address at Arya College.
ई-डिपो का निरीक्षण करते शहरी विधायक प्रमोद विज। स्रोत : सूचना विभाग - फोटो : Samvad
पानीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को पुराने इलेक्ट्रिक डिपो का उद्घाटन करने के बाद यहीं से 80 लो फ्लोर ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद वे आर्य पीजी कॉलेज के एसी ऑडिटोरियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रशासन ने मौसम को ध्यान में रखते हुए पहले प्रस्तावित स्थल के बजाय आर्य कॉलेज के ऑडिटोरियम में सभा आयोजित करने का निर्णय लिया है। सीएम सड़क मार्ग से पानीपत पहुंचेंगे।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने बुधवार को जिला सचिवालय सभागार स्थित अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आर्य पीजी कॉलेज में कार्यक्रम स्थल तथा एनएफएल हेलीपैड का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज और भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने भी कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक सुझाव दिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि पुराना बस स्टैंड स्थित कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को छोटा मंच तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डिपो से ही रवाना होंगी ई-बसें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पुराना इलेक्ट्रिक डिपो का उद्घाटन करने के बाद वहीं से ई-बसों को रवाना करेंगे। इसके बाद वे आर्य पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। इन 80 ई-बसों में पानीपत की 40 बसों के साथ पंचकूला, जगाधरी, सोनीपत और कुरुक्षेत्र जिलों की बसें शामिल हैं।





सड़क मार्ग से आएंगे मुख्यमंत्री

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि मुख्यमंत्री वीरवार को दोपहर 12:30 बजे पानीपत पहुंचेंगे। वे इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन करेंगे और 80 ई-बसों को रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से आएंगे और बाद में आर्य पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में जनसभा को संबोधित करेंगे।

ई-डिपो का निरीक्षण करते शहरी विधायक प्रमोद विज। स्रोत : सूचना विभाग

ई-डिपो का निरीक्षण करते शहरी विधायक प्रमोद विज। स्रोत : सूचना विभाग- फोटो : Samvad

ई-डिपो का निरीक्षण करते शहरी विधायक प्रमोद विज। स्रोत : सूचना विभाग

ई-डिपो का निरीक्षण करते शहरी विधायक प्रमोद विज। स्रोत : सूचना विभाग- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed