फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CM's convoy passed through waterlogging on the road, will hoist the flag in Samalkha today

विश्राम गृह पहुंचे सीएम मनोहर लाल, बरसात में भरे पानी से निकला सीएम का काफिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
CM's convoy passed through waterlogging on the road, will hoist the flag in Samalkha today
पानीपत। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार शाम को लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंचे। यहां सीएम मनोहर लाल ने सभी नेताओं से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। इससे पहले सीएम को हवाई मार्ग से पानीपत पहुंचना था लेकिन मौसम खराब होने के बाद सड़क मार्ग से पहुंचे। इस दौरान उनके काफिले को सड़क पर भरे पानी से होकर गुजरना पड़ा। लोक विश्राम गृह पहुंचने पर सांसद संजय भाटिया, राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष गजेंद्र सलूजा मीडिया कोऑर्डिनेटर रणदीप घनघस ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री सोमवार को भापरा स्टेडियम समालखा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे और ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed