Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   cm flying squad caught 21 quintal polythene

सीएम फ्लाइंग स्क्वायड ने पकड़ी 21 क्विंटल पॉलिथीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
cm flying squad caught 21 quintal polythene
सनौली रोड स्थित सब्जी मंडी में सोमवार को दो दुकानों पर सीएम फ्लाइंग स्क्वायड ने छापा मारा। इस दौरान मौके से 21 क्विंटल सिंगल यूज पॉलिथीन बरामद की गई, जिसको जब्त किया गया। दोनों दुकानदारों के पास लाइसेंस भी नहीं था। इस दौरान नगर निगम की सफाई शाखा के अधिकारी भी मौजूद रहे। भारी मात्रा में रखे पॉलिथीन के स्टॉक को नगर निगम कार्यालय में सील करवा दिया गया है। इसके लिए निगम को दो कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को मंगवाना पड़ा। इसे पॉलिथीन को प्रदूषण विभाग की हिदायत अनुसार नष्ट किया जाएगा। वहीं, दुकानदारों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

दुकानदार बोले- पॉलिथीन बनाने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती
सीएम फ्लाइंग की इस कार्रवाई पर स्थानीय दुकानदारों ने रोष जताया। दुकानदारों ने कहा कि भले ही पॉलिथीन बैन हो, लेकिन सरकार या प्रशासन इसे बनाने वालों पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगा पाया है। जो दुकानदार तो इसकी ट्रेडिंग ही कर रहा है, सिर्फ उसी पर कार्रवाई क्यों। आज तक पॉलिथीन बनाने वाले बड़े उद्योगपतियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। सब मिलीभगत का खेल है। सिर्फ छोटे-छोटे दुकानदारों को ही परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्रवाई में रहे ये मौजूद
सीएम फ्लाइंग स्क्वायड करनाल के इंचार्ज सुकम पाल ने बताया कि छापा रमेश ट्रेडिंग कंपनी और वर्धमान ट्रेडिंग कंपनी के नाम से संचालित दुकान और गोदाम पर मारा गया है। उनकी टीम में एसआई रामेमहर, एएसआई जोगिंद्र, एएसआई राजसिंह, एसआई व एसआई प्रवीण कुुुमार मौजूद रहे। वहीं, नगर निगम की टीम से सफाई निरीक्षक रिंकू शर्मा व गुरमीत मौजूद रहे। बताया कि अब उनके राडार पर पॉलिथीन विक्रेताओं के साथ इनको बनाने वाले भी रहेंगे। टीम हर उस जगह पर जाकर कार्रवाई करेगी। टीम ने बताया कि जब्त की गई इस पॉलिथीन को थोक रेट करीब 55 रुपये किलोग्राम के हिसाब से बताया गया है, लेकिन ये हमारे करोड़ों रुपये के स्वास्थ्य को खराब करने पर जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed