फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CM Flying raid on ice cream factory, seized five cylinders

Panipat News: आईसक्रीम फैक्टरी पर सीएम फ्लाइंग का छापा, पांच सिलिंडर जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
CM Flying raid on ice cream factory, seized five cylinders
पानीपत। वीवर्स कॉलोनी में फैक्टरी में नकली आईसक्रीम बनाने की सूचना पर मंगलवार को सीएम फ्लाइंग ने छापामारी की। इस दौरान फैक्टरी से अलग अलग तरह की आईस्क्रीम के पांच सैंपल भरे गए। उन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया। टीम ने फैक्टरी से पांच घरेलू सिलिंडर भी बरामद किए हैं। उन्हें चांदनीबाग थाने की पुलिस के हवाले किया गया है। वहीं, फैक्टरी संचालक के खिलाफ वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। सैंपल रिपोर्ट आने बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। नकली आईसक्रीम बनाने की सूचना पर सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक बलीराम, सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार समेत गुप्तचर इकाई टीम ने स्वास्थ्य विभाग से खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोंगेंद्र सिंह को साथ लेकर वीवर्स कॉलोनी में मेसर्स हिमदेव मिल्क आईस एंड एमएस ट्रेडर्स दुकान नंबर दो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान फैक्टरी मालिक महेंद्र कुमार अरोड़ा पुत्र गुरचरण लाल निवासी मकान नंबर 159, वीवर्स कॉलोनी को बुलाया गया। फैक्टरी में पांच घरेलू गैस सिलिंडरों का काॅमर्शियल उपयोग होते पाया गया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुरेंद्र सैनी को मौके पर बुलाकर कार्रवाई के लिए कहा गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगेंद्र सिंह ने बादाम कुल्फी, वनीला आईसक्रीम, व मिल्क पाउडर के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। घरेलू गैस सिलिंडर प्रयोग मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक की शिकायत पर फैक्टरी मालिक महेेंद्र के खिलाफ चांदनी बाग थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed