फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CM Flying and Vigilance raid, took 13 year record of cleanliness

निगम में सीएम फ्लाइंग और विजिलेंस ने एक साथ मारा छापा, सफाई का लिया 13 साल का रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
CM Flying and Vigilance raid, took 13 year record of cleanliness
पानीपत। सीएम फ्लांइग करनाल और स्टेट विजिलेंस की टीम ने सोमवार को सुबह नौ बजे निगम के ताऊ देवीलाल कॉम्प्लेक्स और पालिका बाजार स्थित कार्यालय खुलते ही छापामारी की। सबसे पहले दोनों कार्यालयों में निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की हाजिरी चेक किया। इसके बाद ऑडिट, अकाउंट और सफाई शाखा के अधिकारियों से जांच पड़ताल की। टीम ने निगम की सफाई शाखा से 2009 में जब निगम, परिषद था, से लेकर 2022 तक का डेटा लिया। इसमें मुख्य रूप से 13 साल पहले शहर की सफाई कितने रुपये में होती थी और अब कितने में की जा रही है, का रिकॉर्ड तलब किया गया।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि 2009 में जब शहर परिषद के अंतर्गत था तो शहर की सफाई पर 30 से 40 लाख रुपये खर्च होते थे। इसके बाद 2010 में पानीपत निगम बन गया। 2016 के बाद निगम में सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नियम भी लागू हुए और सफाई का बजट अब चार करोड़ रुपये महीने तक पहुंच गया, जो कि 13 साल पहले के मुकाबले अब 10 गुना ज्यादा है। इस खर्च में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये शहर के चार जोन के टेंडर की सफाई का खर्च है। इसके अलावा करीब 40 लाख रुपये प्रतिमाह जेबीएम कंपनी को भुगतान किया जा रहा है। इनके अलावा करीब पांच लाख रुपये महीने शहर की सड़कों की सफाई करने वाली स्पीपिंग मशीन को दिया जा रहा है। इन सबके बाद निगम में काम करने वाले सफाई के कच्चे और पक्के कर्मचारियों की तनख्वाह अलग है।
विज्ञापन

दो माह के भीतर सीएम फ्लाइंग की यह दूसरी बड़ी रेड है। इससे पहले इसी प्रकार 14 जुलाई को सीएम फ्लाइंग निगम के दोनों कार्यालयों में रेड कर चुकी है, जिसमें कई अफसरों समेत निगम कर्मचारियों की हाजिरी चेक की गई थी। इस दौरान टीम ने निगम के सभी कार्यालयों से रिकॉर्ड खंगाला था। इससे भी दो माह पहले 10 मई को स्वयं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता भी निगम के दोनों कार्यालयों पर रेड कर चुके हैं। उन्होंने भी हाजिरी चेक करने के बाद लोगों की समस्याएं सुनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग और विजिलेंस की यह रेड पानीपत के साथ सोनीपत निगम में एक साथ हुई है। इसमें पानीपत निगम के साथ समालखा नगर पालिका से भी सफाई का डेटा जुटाया जा रहा है। इसके अलावा सोनीपत नगर निगम और खरखौदा पालिका में भी दोनों टीमें संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही हैं। माना जा रहा है कि सफाई पर होने वाले सबसे बड़े बजट को लेकर सरकार सख्त है।

दोनों टीमों का ज्वाइंट ऑपरेशन : डीएसपी
सीएम फ्लाइंग और विजिलेंस का यह ज्वाइंट ऑपरेशन है। इसमें निगम से दस्तावेज लिए जा रहे हैं। उनकी जांच की जाएगी। कार्रवाई में टेंडर डॉक्यूमेंट एक्सपर्ट की टीम साथ है। यह टीम टेंडर के दस्तावेजों और नियम व शर्तों का बखूबी ज्ञान रखती है। निगम ने सफाई के नए और पुराने टेंडर किस आधार पर दिए हैं, उनमें कौन से नियम और शर्तों को लगाया गया था कि जांच की जा रही है। लगातार शहर से सफाई संबंधित शिकायतें मिलती आ रही हैं। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करने का फैसला लिया है।
- अजीत सिंह, डीएसपी, सीएम फ्लाइंग करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed