फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CM, CM Manhor Lal, Panipat

हाली की धरती पर महिला सशक्तिकरण की नई पहल, 250 महिलाओं को लघु ऋण

Mon, 28 Mar 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत।
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत। Updated Mon, 28 Mar 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
CM, CM Manhor Lal, Panipat
पानीपत - फोटो : अमर उजाला
 हाली की धरती पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के बाद महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ओर नई पहल करते हुए 250 कामकाजी जरूरतमंद महिलाओं को स्व रोजगार के लिए दस-दस हजार रुपये का ऋण दिया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी स्वदेशी जागरण मंच के प्रयासों की सराहना की और पुरुषों को भी विश्वास बनाए रखने का आह्वान किया। महिलाओं के चेहरे पर स्व रोजगार को लेकर ऋण मिलने पर आगे बढ़ने की चमक दिखी। यह प्रदेश का दूसरा इस तरह का कार्यक्रम रहा।
विज्ञापन


स्वदेश जागरण फाउंडेशन के तत्वावधान में चौपाल संस्था द्वारा रविवार को जेठराम जैन की पुण्यतिथि पर एसडी विद्या मंदिर सीनियर विंग में कामकाजी जरूरतमंद महिलाओं को लघु ऋण वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्यातिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री कश्मीरी लाल, प्रेरम वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब एवं चौपाल की मुख्य संरिक्षका किरण शर्मा चोपड़ा व अध्यक्षता एकल विद्यालय के अध्यक्ष नरेश जैन रहे। करनाल लोकसभा सांसद अश्विनी चोपड़ा ने इसको लेकर अपना सानिध्य दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अमीर के बारे में हर कोई सोचता है, लेकिन गरीब के बारे में भी सोचना जरूरी है। गरीब के कल्याण की सोच बनाने से समाज का विकास होगा। समाजवाद में ऊपर वाले को नीचे खींचना नहीं चाहिए, बल्कि नीचे वाले को ऊपर ले जाकर बीच की दूरी का पाटने का काम करना चाहिए। पंडित दीन दयाल उपाध्याय इसी सोच के साथ काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुषों को बनना होगा विश्वासी
उन्होंने कहा कि पुरुषों में लोन मरने की संभावना होती है, लेकिन महिलाएं विश्वासी होती हैं और वे लोन की राशि को चुकाने की हिम्मत रखती है। इसलिए आज सामाजिक संस्थाएं पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को लोन देना पसंद करती हैं। ऐसे में पुरुषों को अपना विश्वास बनाने को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग लाखों रुपये दान करते हैं, लेकिन वे टैक्स चोरी करते हैं। वे पूछे जाने पर सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को इसका कारण बताते हैं। उनकी सरकार सरकारी तंत्र से भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विश्वास टूटते ही गरीब पर संकट पड़ता है।

सांसद चोपड़ा बोले एक शराब बेचने वाला नौ हजार करोड़ ले भागा
करनाल लोकसभा सांसद अश्विनी चोपड़ा ने अपने अंदाज में अपनी बात रखी और सबको हंसाने का भी काम किया। उन्होंने बीच में अपनी बात रोककर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी बोल दिया कि मुख्यमंत्री जी आप भी मेरी बात सुन रहे हैं ना। इस पर मुख्यमंत्री ने हामी भरी। सांसद अश्विनी चोपड़ा ने कहा कि लघु ऋण योजना यूरोप व अमेरिका में प्रचलित है। देश में यह पीएम की स्टार्ट अप इंडिया के साथ काम करती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि चौपाल का आज तक एक पैसा भी नहीं मरा, लेकिन एक शराब बेचने वाला देश के नौ हजार करोड़ रुपये मारकर विदेश में जा बैठा।

कांग्रेस को आज एक बच्चा चला रहा
सांसद अश्विनी चोपड़ा ने कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी के वक्त कांग्रेस को खत्म करने की बात कही थी, लेकिन उनकी बातों में अमल में नहीं लाया जा सका। आज कांग्रेस खुद खत्म हो रही है और एक छोटा बच्चा कांग्रेस को चला रहा है। धीरे-धीरे बची हुई कांग्रेस भी खत्म हो जाएगी और फिर केवल भारतीय जनता पार्टी की बचेगी।

मंगल में जीवन की बजाय जीवन में मंगल खोजना जरूरी
चौपाल संस्था की मुख्य संरक्षिका किरण शर्मा चोपड़ा ने कहा कि मंगल पर जीवन हर कोई तलाश रहा है, लेकिन जीवन में मंगल लाने की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। महिला आर्थिक रूप से मजबूत होंगी तो जीवन में मंगल आएगा। उन्होंने पानीपत में आकर महिलाओं को सम्मान देने की शुरुआत की है। दिल्ली की महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनकर सबको दिखा दिया है। अब पानीपत की महिलाओं की बारी है। सरकार के साथ समाज के जुड़ने से ही राष्ट्र का निर्माण होगा।

महिलाओं ने पैसा देकर देना सीखा
चौपाल के निदेशक भोलानाथ विज ने कहा कि उन्होंने इसकी शुरूआत नागपुर से की थी और फिर दिल्ली में 47 समारोह आयोजित किए। यहां पर करीब 22 हजार महिलाओं को ऋण दिया गया। हरियाणा में यह इस तरह का दूसरा समारोह है। इससे पहले करनाल में 115 महिलाओं को ऋण दिया गया है। पानीपत में 250 महिलाओं को ऋण दिया गया है। बड़े लोग लोन लेकर पैसा नहीं चुकाते हों, लेकिन महिलाएं ऋण लेती हैं तो वे चुकाती भी हैं।

काम दिलवाना चौपाल का काम
स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कश्मीरी लाल ने कहा कि दुनिया के 360 करोड़ लोगों की प्रॉपर्टी एक तरफ व 62 बड़े अमीरों की संपत्ति एक तरफ है। मंच अमीरों को भामाशाह का उदाहरण देकर गरीबों की मदद के लिए आगे लेकर आ रहा है। उन्होंने कहा कि देश के कुछ लोगों ने चार लाख करोड़ का लोन वापस नहीं किया, लेकिन एक गरीब व्यक्ति दस हजार का लोन वापस करने की हिम्मत रखता है। उन्होंने नक्सली इलाके में जाकर 50 महिलाओं की मदद की। इन महिलाओं ने वहां के लोगों की सोच व धारणा बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि महिला परिवार की जिम्मेदारी संभालने के साथ पंचांग की भी जानकारी रखती है।

जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए करोड़ों
जिला प्रशासन व पुलिस महकमे द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री को एक करोड़ 31 लाख रुपये का चेक भेंट किया। इनमें पुलिस महकमे के सबसे ज्यादा 11 लाख व एसडी एजूकेशन सोसाइटी के 21 लाख रुपये रहे। जिला प्रशासन द्वारा 15 लाख रुपये का सहयोग रहा। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल विनीता कुमार तोमर ने स्कूल प्रबंधन की तरफ से एक लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री को भेंट किया।


ये रहे मौजूद
परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्ण लाल पंवार, ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी, समालखा विधायक रविंद्र मच्छरौली, जिलाध्यक्ष प्रमोद विज, जिला परिषद चेयरपर्सन आशु शेरा, निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजय भाटिया,  दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना की धर्मपत्नी राज खुराना, सुरेंद्र रेवड़ी, समालखा ब्लाक अध्यक्ष जगदीश, पार्षद लोकेश नागरू, हरीश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा, रघुबीर सैनी, सत्यवान शेरा व रोहताश पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed