{"_id":"68dd7c8e5bb23085ba049797","slug":"climbed-onto-a-goods-train-and-caught-ohe-lost-his-life-panipat-news-c-244-1-pnp1011-144775-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मालगाड़ी पर चढ़कर पकड़ी ओएचई, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मालगाड़ी पर चढ़कर पकड़ी ओएचई, गई जान
Thu, 02 Oct 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। एक युवक ने बुधवार सुबह पौने 11 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर-चार पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़कर ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) तार पकड़ ली जिससे उसकी मौत हो गई। तार छूते ही वह बुरी तरह झुलस गया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शव को शवगृह में रखवा दिया है।
जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि हादसा पौने ग्यारह बजे के आसपास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के दाहिने हाथ पर महेंद्र-गीता लिखा है। उसके पास से लगभग एक महीने पुराना गोहाना का रेलवे टिकट और बाबा वाला चिमटा बरामद हुआ है। इन वस्तुओं के आधार पर उनके साधू होने की बात कही जा रही है। कई यात्रियों ने कहा कि अक्सर लोग लापरवाही से ट्रेनों पर चढ़ जाते हैं जबकि ऊपर से गुजर रही ओएचई तारों में 25 हजार वोल्ट का करंट प्रवाहित रहता है।