{"_id":"615769778ebc3e09f1374e05","slug":"clerk-not-found-in-house-tax-branch-order-to-issue-show-cause-notice-panipat-news-knl851269197","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउस कर शाखा में नहीं मिला क्लर्क, कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउस कर शाखा में नहीं मिला क्लर्क, कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश
विज्ञापन
नगरपालिका की हाउस कर शाखा में क्लर्क के नहीं होने से लोग काम के लिए भटकते नजर आए। वहीं दोपहर को एसडीएम अश्विनी मलिक ने नपा का औचक निरीक्षण करते हुए क्लर्क को मौके पर नहीं पाया। उन्होंने सचिव मनीष शर्मा को क्लर्क नितिन त्यागी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने नपा की जर्जर बिल्डिंग को देखते हुए सचिव से नपा की अन्य जगहों की लिस्ट मांगी जहां पर बिल्डिंग निर्माण हो सके।
उल्लेखनीय है कि नपा की हाउस टैक्स ब्रांच में लोगों के काम निर्धारित समय में भी पूरी नहीं हो रहे हैं। जिससे लोगों में रोष है और आए दिन उनकी कर्मचारियों से बहस होती है। कांग्रेस के पूर्व शहरी अध्यक्ष सुमेश जैन ने बताया कि वो करीब एक महीने से धक्के खा रहे हैं। पहले उनका रिकॉर्ड गलत दर्ज किया गया और अब कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं दिनेश ने बताया कि चार महीने पहले फाइल दी थी, लेकिन आज तक प्रॉपर्टी आईडी नहीं बनी। डिम्पी गोयल ने बताया कि उसके पास पुरानी रसीद भी है, लेकिन प्रॉपर्टी आईडी नहीं बनाई जा रही।
एसडीएम ने उक्त शाखा में दो क्लर्क, दो कंप्यूटर ऑपरेटर व एक सहायक नियुक्त करने को कहा।