फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Clerk arrested for cheating in the name of getting a job

Panipat News: नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में क्लर्क गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Clerk arrested for cheating in the name of getting a job
पानीपत। सेक्टर-13-17 थाना की पुलिस ने ग्रुप सी की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में अंबाला बिजली निगम में क्लर्क जसबीर को वीरवार को पानीपत से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अंसल निवासी एक युवक से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। प्रथम दृष्टया आरोपी ने नौ लोगों से 43 लाख रुपये की धोखाधड़ी करना कबूल किया है। आरोपी को आठ दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी के पास से नकदी बरामद करने के साथ अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगाएगी। आरोपी ने शाॅर्ट कट से पैसे कमाने के लिए नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का रास्ता अपनाया था।
विज्ञापन

अंसल निवासी रोहित ने थाना सेक्टर 13/17 पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पानीपत कचहरी में एक वकील के पास इंटर्नशिप कर रहा है। वकील के पास पानीपत बिजली बोर्ड का पैनल है। किला सब डिवीजन में तैनात कर्मचारी चंदौली निवासी जसबीर चैंबर पर आता था। वह किला सब डिवीजन के केसों की डिलिंग करता था। जसबीर ने उनको कहा वह एचएसएससी ग्रुप सी में सरकारी नौकरी लगवा देगा। उसके भाई सतबीर व उसके जीजा की उच्चाधिकारियों के साथ अच्छी पहुंच है। वह भी उन दोनों को पैसे देकर नौकरी लगा है। जसबीर ने ग्रुप सी की नौकरी लगवाने के उससे 10 लाख रुपये की मांग की। जिसमें पांच लाख पहले व बाकी नौकरी लगने के बाद देने की बात कही।
विज्ञापन

उसने जसबीर पर विश्वास कर लिया और सीनियर वकील को साथ लेकर जसबीर के घर गया। जहां जसबीर उसका भाई सतबीर व उनकी पत्नी मिली। उन्होंने एचएसएससी में अच्छे संबंध होने की बात कही। उससे वर्ष 2024 में एक से चार अगस्त के बीच पांच लाख रुपये नकद और खातों में ऑनलाइन लिए गए। उन्होंने चार महीने में ही नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। जसबीर ने बाद में बहाने बनाकर टालना शुरू कर दिया और अपनी बहन व जीजा से फोन पर बात कराई। उन दोनों ने नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। जसबीर ने अपनी मजबूरी बताते हुए नौकरी नहीं लगवाने की बात कही और उनको दो चेक दिए। दोनों चेक खाते में लगाने पर बाउंस हो गए। आरोपी ने फिर पैसे देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। उनको पता चला आरोपी जसबीर ने इस प्रकार अन्य लोगों के साथ भी करीब चार पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सेक्टर 13/17 में रोहित की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। आरोपी जसबीर ने बताया कि वह मूल रूप से पानीपत के चंदौली गांव से है। अब बिजली निगम अंबाला में तैनात है। थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी विनोद ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी जसबीर ने मामले में नामजद आरोपियों के साथ मिलकर नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा है। इनके अलावा लोगों के साथ करीब 43 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की बात कबूल की है। आरोपी को आठ दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed