फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cleanliness system crumbling due to strike of cleaning workers

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई सफाई व्यवस्था, नई एजेंसी ने दिया आश्वासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness system crumbling due to strike of cleaning workers
पानीपत। जेबीएम ने जैसे ही शहर से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और सेकेंडरी प्वाइंट से कूड़ा उठान का काम आयुषी एजेंसी को अलॉट किया वैसे ही सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। इससे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। सेकेंडरी डंपिंग स्टेशन से कूड़ा उठाने का कार्य पुलिस की मौजूदगी में करवाया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सैकड़ों सफाई कर्मचारी सेक्टर 25 स्थित जेबीएम के डंपिंग स्टेशन पर पहुंचे। एजेंसी कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें ये नहीं पता कि वे किस कंपनी के अधीन काम कर रहे हैं और उन्हें तनख्वाह कौन देगा। जिसके बाद नई एजेंसी आयुषी के पदाधिकारियों ने उन्हें काम पर रखने का आश्वासन दिया। इसके अलावा जेबीएम के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने भी कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्क्त के बाद कर्मचारियों को दिलासा देकर वापस भेजा गया। इसके बाद एजेंसी ने पुलिस की मौजूदगी में डंपिंग स्टेशन से कूड़ा उठाकर सोनीपत के वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में भिजवाने का काम किया। दूसरी ओर एजेंसी ने पुरानी एजेंसी के पदाधिकारियों पर काम बंद करवाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। एजेंसी का आरोप है कि तीन दिन पहले पुरानी एजेंसी के कुछ लोग उनके डंपिंग स्टेशन पर आए थे और मशीनों पर पथराव कर काम को बंद करने की धमकी देकर गए थे।
विज्ञापन

आयुषी कंपनी के प्रबंधक विकास गुप्ता और दलबीर मान ने कहा है कि घर घर से कचरा उठाने का काम कर रही पुुरानी कंपनी ने अचानक काम बंद कर दिया, जिससे जनता को समस्या हुई और शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई। अगर सूचना देकर काम बंद किया जाता तो ऐसे हालात न बनते। वाहनों की व्यवस्था और कर्मचारियों की नियुक्ति के कारण कार्य बाधित रहा है। फिलहाल काफी हद तक कार्य काबू में आ गया है और संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास गुप्ता ने कहा कि पहले से काम कर रहे सभी कर्मचारियों से कार्य पर लौटने को कहा गया है। किसी भी कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा, उनकी सेवाएं जारी रहेंगी। कुछ लोग अफवाहें फैलाकर निजी हित साधने का असफल प्रयास कर रहे हैं। उनके बहकावे में न आएं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। उन्होंने बताया कि उनकी एजेंसी ने शहर में डोर टू डोर का काम भी शुरू किया है।
बाक्स
आज से शुरू होगा डोर टू डोर
जेबीएम के क्षेत्रीय प्रबंधक कमांडर राजेंद्र सिंह ने कहा कि सेक्टर 25 के डंपिंग स्टेशन से कूड़ा उठाकर सोनीपत के प्लांट ले जाने के लिए नई एजेंसी आयुषी ने छह ट्रक लगाए थे। शुक्रवार को 10 ट्रक लगाए जाएंगे। इसके अलावा 35 गाड़ियों को लगाकर शहर से डोर टू डोर का काम भी शुरू करवाया जाएगा। काम छोड़ हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि उनकी तनख्वाह या तो पुरानी एजेंसी से दिलवाएंगे या वे खुद देंगे।
फोटो 15
शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर
नाराज लोग बोले, एसी कमरों में बैठकर शहर की व्यवस्था को नहीं बदला जा सकता
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। शहर में निकाय चुनाव के बाद पहली चुनौती सफाई व्यवस्था की पैदा हो गई है। घर-घर जाकर कूड़ा उठाने वाली जेबीएम कंपनी के सफाई कर्मचारियों ने पांच दिन से कूड़ा उठाना बंद कर दिया है। जिसकी वजह से कॉलोनियों में गंदगी के साथ ही शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। सफाई व्यवस्था की बदहाली पर आमजन का कहना है कि एसी कमरों में बैठकर शहर की व्यवस्था को नहीं बदला जा सकता है। इसके लिए पसीना बहाना पड़ेगा।
नगरपालिका के अंतर्गत शहर में घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली और करीब 20 कर्मी लगाए गए हैं। ये घरों से कूड़ा उठाकर कलेक्शन प्वाइंट पर डालते हैं, वहां से कूड़े को उठाकर डंपिंग ग्राउंड में डाला जाता है, लेकिन पांच दिन से यह बंद है। इसके कारण शहर में हर जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। बताया जा रहा है कि जेबीएम कंपनी ने आगे जिस ठेकेदार को ठेका दिया गया है, उसके साथ भुगतान को लेकर विवाद चल रहा है। इसके चलते ठेकेदार ने अपने कर्मियों को कूड़ा उठान से रोक दिया है।
बाक्स
कूड़ा नहीं उठाए जाने से लोगों में गुस्सा
कूड़ा उठान नहीं होने से शहर के लोगों में रोष देखने को मिल रहा है। शहर निवासी निखिल, राजीव, संजय, हेमंत, राजकुमार, कशिश, आकाश, भवी, कृष्णा आदि का कहना है कि अभी तो अध्यक्ष और पार्षदों को शपथ लिए हुए एक सप्ताह हुआ है और इतने ही समय में शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। लोगों ने कहा कि केवल वादे करने से विकास नहीं हुआ करता। एसी कमरों से बाहर निकलकर धरातल पर काम करना होगा। उन्होंने नपा चेयरमैन से जेबीएम का ठेका तुरंत प्रभाव से रद करवाने की मांग की।
बाक्स
नगरपालिका के सफाई कर्मी जुटे
जेबीएम के सफाई कर्मियों के नहीं आने के चलते शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने का प्रयास नगरपालिका के सफाई कर्मी कर रहे हैं, लेकिन यह पूरी तरह संभव नहीं हो पा रहा है। नगरपालिका के करीब 79 सफाई कर्मी इस काम में जुटे हैं। इनके पास रोड स्वीपिंग की जिम्मेदारी भी है। अब शहर में कई जगहों पर बने कलेक्शन प्वाइंट से नगरपालिका की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कूड़ा उठवाया जा रहा है।

बाक्स
बारिश बढ़ाएगी मुसीबत
मानसून चल रहा है और गलियों, नालियों के किनारों पर पड़ा कूड़ा बारिश होने पर फिर से नालों में चला जाएगा। जिससे जलभराव की समस्या पैदा होगी, जो शहर के लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है। इस बारे में जेबीएम के सहायक मैनेजर अमित ने बताया कि अभी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं एक डोजर के साथ ही दस कर्मी लगाए गए हैं। जो कलेक्शन प्वाइंट से कूड़ा उठा रहे हैं। जल्द ही डोर टू डोर कलेक्शन का कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed