फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Classes will be held for Maths Olympiad

Panipat News: गणित ओलंपियाड के लिए लगाई जाएंगी कक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Classes will be held for Maths Olympiad
पानीपत। जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड का आयोजन अप्रैल के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। गणित ओलंपियाड का आगाज पानीपत से होगा जिसे पानीपत गणित ओलंपियाड नाम दिया गया है। जिला शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की गणित ओलंपियाड की तैयारी करवाई जाएगी। इसके लिए मई के प्रथम सप्ताह से कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन

गणित ओलंपियाड के लिए गुरुग्राम में गत 20 से 22 मार्च तक तीन दिवसीय राज्यस्तरीय शिविर में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया था। वहां से प्रशिक्षण लेकर आए जिले के चार शिक्षक डायट में अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। इसके बाद प्रत्येक राजकीय विद्यालय में प्रशिक्षित शिक्षक विद्यार्थियों को गणित ओलंपियाड की तैयारी करवाएंगे। गुरुग्राम में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशभर से 88 गणित शिक्षकों ने भाग लिया था।
विज्ञापन



जिला गणित विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र दत्त ने बताया कि गणित ओलंपियाड में भाग लेने के लिए विशेष तैयारी की जरूरत होती है। इस शिविर में विशेषज्ञ शिक्षक बताएंगे कि ओलंपियाड में कैसे हिस्सा लिया जाए और विद्यार्थियों को कैसे तैयार किया जाए। ओलंपियाड में छात्रों को गणितीय समस्याओं, पहेलियों और चुनौतीपूर्ण सवालों का सामना करना होता है। प्रशिक्षण में इन्हें हल करने के तरीके सिखाए जाएंगे। शिक्षकों को यह भी बताया जाएगा कि वे छात्रों को मानसिक रूप से कैसे तैयार करें ताकि वे प्रतियोगिता के दबाव से न घबराएं। प्रशिक्षकों को गणितीय सोच विकसित करने और हल करने के बेहतर तरीके भी सिखाए जाएंगे। इससे छात्र न केवल ओलंपियाड बल्कि सामान्य पढ़ाई में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स



प्रश्न हल करने की तकनीक सिखाएंगे प्रशिक्षक

प्रशिक्षण प्राप्त गणित शिक्षक बच्चों को प्रश्न हल करने की तकनीक सिखाएंगे। यह प्रक्रिया राज्यभर के सरकारी स्कूलों में लागू होगी। इससे अधिक से अधिक शिक्षक ओलंपियाड के लिए छात्रों को तैयार करने में सक्षम होंगे। प्रशिक्षित शिक्षक छात्रों को ओलंपियाड की तैयारी में मार्गदर्शन देंगे और गणितीय कौशल और समस्या समाधान की तकनीक सिखाएंगे। इससे छात्र परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे और गणित में रुचि बढ़ेगी।
ओलंपियाड की तैयारी के लिए अप्रैल के चौथे सप्ताह में जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड (डीएलएमओ) परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसकी ड्राफ्टिंग की जा रही है। इसके बाद मई में कक्षाएं शुरू की जाएंगी जिसमें विद्यार्थियों को गणित ओलंपियाड के लिए तैयार किया जाएगा। जिला शिक्षा विभाग की ओर से भी परीक्षा का स्ट्रक्चर, योग्यता, पाठ्यक्रम का शेड्यूल जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड (डीएलएमओ) में जागरूकता और अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने और चयनित छात्रों के लिए निशुल्क कोचिंग देने बारे जरूरी निर्देश जारी किए हैं।

बॉक्स



छठी से 12वीं के विद्यार्थी होंगे शामिल
पानीपत गणित ओलंपियाड में छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। इसमें छठी से आठवीं और नौवीं से 10वीं तथा 11वीं व 12वीं तीनों श्रेणियों में विद्यार्थियों को रखने की प्राथमिक योजना है। विद्यार्थियों का चयन टेस्ट से किया जाएगा। वहीं, प्रदेश स्तर पर ओलंपियाड में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा प्रदेशभर के पहले 100 विजेताओं को भी विभिन्न श्रेणियों में नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसकी नियमावली अभी जारी होना बाकी है।




वर्जन-
जिला शिक्षा विभाग पानीपत गणित ओलंपियाड करवाने की योजना पर काम कर रहा है। अप्रैल के चौथे सप्ताह में जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग की ओर से स्ट्रक्चर, योग्यता पाठ्यक्रम का शेड्यूल जारी किया गया है। यह पहल छात्रों को प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने और गणित में रुचि बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।
- डॉ. देवेंद्र दत्त, जिला गणित विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed