फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Class 10th student murdered with sharp weapon, dead body found on the bank of Rajwaha in Kakoda village

Panipat News: 10वीं के छात्र की धारदार हथियार से हत्या, काकोदा गांव में रजवाहे किनारे मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Class 10th student murdered with sharp weapon, dead body found on the bank of Rajwaha in Kakoda village
इसराना। सोनीपत के गांव शामड़ी गांव में 10वीं कक्षा के छात्र की हत्या कर शव इसराना के काकोदा गांव में रजवाहे किनारे फेंक दिया गया। इससे पहले छात्र को उसके दो दोस्त बुधवार देर शाम को बाइक पर बैठाकर ले गए थे। इसके बाद परिजन रातभर छात्र की तलाश करते रहे और फिर सोनीपत की मुडलाना पुलिस चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दी। वीरवार की सुबह छात्र का शव खून से लथपथ हालत में मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना इसराना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया, उसकी पहचान कर इसकी सूचना परिजनों को दी गई। साथ ही एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने छात्र के पिता के बयानों पर दोनों दोस्तों पर हत्या का केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

गांव शामड़ी, सोनीपत निवासी लक्ष्मण ने बताया कि वह पेशे से किसान है। उसका बेटा विनोद (16) कक्षा दसवीं का छात्र था। विनोद बुधवार शाम को घर पर था। तभी उसके दोस्त मोहित और एक अन्य बाइक लेकर उनके घर आए और विनोद को अपने साथ ले गए। वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। उन्होंने गांव में और आसपास उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। उन्होंने इसकी शिकायत मुडलाना पुलिस चौकी को दी। पुलिस भी विनोद की तलाश कर रही थी। इस दौरान बृहस्पतिवार सुबह उन्हें पुलिस से सूचना मिली कि विनोद का शव गांव काकोदा में डीआर स्कूल के पास रजवाहे किनारे मिला है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे। विनोद की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। उसके पेट व छाती पर निशान थे। उन्हें शक है कि घर से विनोद को बुलाकर ले जाने वाले मोहित और अन्य युवक ने ही हत्या की है। इस संबंध में इसराना थाना प्रभारी बलराज का कहना है कि विनोद की तेजधार हथियार से हत्या की गई है। शिकायत के आधार पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed