फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Civil hospital received medicines worth Rs 1 crore

Panipat News: नागरिक अस्पताल को मिली एक करोड़ की दवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
Civil hospital received medicines worth Rs 1 crore
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में दवाएं उपलब्ध हो गई हैं। इससे अब मरीजों को दवा के लिए भटकना नहीं होगा। जिला नागरिक अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक करोड़ रुपये की दवा खरीदी है। अस्पताल के स्टोर को दवाओं से भर दिया गया है। अब जिला नागरिक अस्पताल में हर रोज की 10-12 दवाएं उपलब्ध है। इमरजेंसी वार्ड में सांप के काटने पर दी जाने वाली वैक्सीन की 100 खुराक उपलब्ध करवा दी गई है। 500 खुराक का ऑर्डर भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में अब 637 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी दवाओं की लोकल खरीदारी की है। क्योंकि स्टेट वेयरहाउस में महज 178 प्रकार की दवाएं ही उपलब्ध हैं। फार्मेसी के कर्मचारियों के अनुसार पानीपत अंबाला के बाद प्रदेश में सबसे अधिक दवाएं खरीदने वाला अस्पताल है।
विज्ञापन


बॉक्स

बाल उगाने की दवा भी उपलब्ध

जिला नागरिक अस्पताल में बाल उगाने वाली दवा भी पहली बार उपलब्ध करवा दी गई है। मिनोक्सीडि्रल नाम की दवा दूसरे जिलों के अस्पतालों में नहीं है। चमड़ी रोग विशेषज्ञ डॉ. राघवेंद्र के पास ऐसे मरीज आ रहे हैं। इसलिए इस दवा की पहल की गई है। अब अस्पताल में बच्चों के सभी प्रकार की सीरप उपलब्ध हैं। वरिष्ठ फार्मासिस्ट विष्णु ने बताया कि अस्पताल की किसी प्रकार की दवा की कमी नहीं है। हमारे पास सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। जो दवा नहीं है। उसके विकल्प हमारे पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

ऐसे समझें दवाओं की स्थिति-

बीमारी - दवा की मात्रा

उल्टी- चार प्रकार की दवा

इंफेक्शन- 30 प्रकार की दवा

बुखार- छह प्रकार की दवा

आंखों की- सात प्रकार की दवा

कान - सात प्रकार की दवा
स्किन - 12 प्रकार की दवा
शुगर - 10 प्रकार की दवा
कैल्शियम- पांच प्रकार की
हड्डी रोग- सात प्रकार की दवा


वर्जन-
जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की कमी पूरी कर दी गई है। उनका प्रयास है कि अधिक से अधिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके। अस्पताल में आने वाले रोगियों को बाहर से दवा न खरीदनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed