फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   City's landscape

Panipat News: 15.37 करोड़ रुपये से बदलेगी शहर की तस्वीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
City's landscape
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। शहर के विकास को नई गति देने के लिए नगर निगम ने तीन बड़ी विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तैयारी कर ली है। बाबरपुर ग्रीन बेल्ट के पुनर्विकास, बरसत रोड पर स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम और वार्ड-26 में सीसी सड़क व आरसीसी नालियों के निर्माण पर 15.37 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा छह अगस्त को इन तीनों परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन विकास कार्यों से जहां शहर का सौंदर्यीकरण होगा, वहीं बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्डों में लंबे समय से सड़क, जल निकासी और सुंदरीकरण से जुड़े विकास कार्यों की मांग की जा रही थी। नगर निगम ने इन मांगों को ध्यान में रखते हुए तीन महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीटी रोड के दोनों ओर स्थित बाबरपुर ग्रीन बेल्ट के पुनर्विकास और सुंदरीकरण पर 330.92 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस कार्य का टेंडर सत्यवान संधू को दिया गया है। परियोजना के पूरा होने के बाद शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।
बारिश में जलभराव से निपटने के लिए बरसत रोड पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा। इस परियोजना पर 698.99 लाख रुपये खर्च होंगे। इसका वर्क ऑर्डर मेसर्स शिव दर्शन एसोसिएट्स को दिया गया है। नई जल निकासी व्यवस्था बनने से बरसात के दौरान सड़क पर पानी जमा होने की समस्या कम होगी।

कच्ची कबाड़ी फाटक से जैन चौक तक बनेगी सीसी सड़क
वार्ड-26 में कच्ची कबाड़ी फाटक से जैन चौक तक सीसी पेवमेंट सड़क और दोनों ओर आरसीसी नालियों का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर 506.70 लाख रुपये खर्च होंगे। सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और जल निकासी व्यवस्था भी मजबूत होगी।


शहरवासियों को आधुनिक, सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन तीनों परियोजनाओं के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा कराया जाएगा। इससे शहर में सुंदरता और सुविधा बढ़ेंगी। अधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed