फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   City's air in yellow zone, concern continues

Panipat News: शहर की हवा यलो जोन में, चिंता बरकरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
City's air in yellow zone, concern continues
शाम सवा पांच बजे शहर में स्मॉग छाने लगा था।
पानीपत। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार सातवें दिन यलो जोन में रहा। पिछले सात दिन से एक्यूआई ऊपर नीचे हो रहा है। शुक्रवार को बृहस्पतिवार के मुकाबले एक्यूआई 31 अंक गिरा है। शुक्रवार को एक्यूआई 167 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ये स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। सुबह शाम पड़ने वाली स्मॉग से दमा रोगियों की परेशानी बढ़ रही है। खांसी के रोगी बढ़ रहे हैं। सुबह की दृश्यता भी कम हो रही है। शुक्रवार को पीएम- 10 की अधिकतम मात्रा 160 दर्ज की गई है। पीएम- 2.5 की अधिकतम मात्रा 175 दर्ज गई है। हवा में अब धूल व धुएं की मात्रा स्थिर बनी हुई है। पर्यावरण मामलों के विशेषज्ञाें के अनुसार हवा चलने से एक्यूआई स्थिर बना हुआ है। अब तापमान जल्द गिरा और हवा का दबाव बढ़ा तो एक्यूआई दोबारा बढ़ सकता है। प्रशासन को ग्रैप-4 के तहत सख्ती से काम करना होगा।
विज्ञापन


प्रशासन की लापरवाही से खराब हो रही आबोहवा-

प्रशासन की लापरवाही से शहर की आबोहवा खराब हो रही है। ग्रैप-4 के नियमों का सख्ती से पालन नहीं रहा है। हवा में धूल के कणों की मात्रा तेजी से बढ़ रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों पर नगर निगम को शहर की सड़कों व पेड़ पौधों पर, एनएचएआई को नेशनल हाईवे पर व पीडब्ल्यूडी को स्टेट हाईवे पर पानी का छिड़काव करना था लेकिन यहां काम शुरू नहीं किया गया। इसलिए हवा में पीएम 2.5 की मात्रा लगातार बढ़ी है। उद्योगों से निकलने वाले धुएं व वाहनों के कारण पीएम-10 की मात्रा भी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की हवा का हाल-

हवा में अब तक 2.5 की मात्रा न्यनूतम 162, औसत 168 और अधिकतम 175 दर्ज की गई है। पीएम-10 की मात्रा न्यूनतम 149, औसत 154 और अधिकतम 160 दर्ज की गई है। नाईट्रोजन ऑक्साइड की मात्रा न्यूनतम 29, औसत 30 व अधिकतम 32 दर्ज की गई है। अमोनिया की मात्रा न्यनूतम दो व औसत व अधिकतम तीन दर्ज की गई है। हवा में कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा न्यनूतम 24, औसत 25 व अधिकतम 28 दर्ज की गई। सल्फर डाईऑक्साइड की मात्रा न्यनूतम 12 व अधिकतम 13 दर्ज की गई है। जहरीली हुई आबोहवा से दमा, चमड़ी व ह्दय के रोगी बढ़ रहे हैं। सुबह शाम आंखों में जलन महसूस हो रही है। दमा रोगियों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

प्रशासन को बरतनी होगी सख्ती : डाॅ.राजेंद्र

पर्यावरण मामलों के विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि अब एक्यूआई दोबारा बढ़ रहा है। एक्यूआई 167 दर्ज किया गया है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। तापमान में गिरावट के साथ एक्यूआई बढ़ेगा। प्रशासन को पर्यावरण पर सख्ती से काम करना चाहिए। इसलिए प्रदूषण के कारकों का निरीक्षण होना जरूरी है। आने वाले दिनों में भी एक्यूआई के कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed