{"_id":"6158b9a38ebc3e0a0c3bb176","slug":"city-covered-with-illegal-hoarding-corporation-unaware-of-accidents-panipat-news-knl85230664","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध होर्डिंग से ढका शहर, निगम हादसों से अनजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध होर्डिंग से ढका शहर, निगम हादसों से अनजान
विज्ञापन
शहर में यूं ही कहीं भी विज्ञापन के लिए होर्डिंग नहीं लगाए जा सकते हैं, लेकिन मानता कौन है। राजनीतिक दल हो, दुकानदार, अस्पताल या सामाजिक संस्थाएं हों, सभी के बड़े-बड़े होर्डिंगों से जिले के तीनों स्टेट हाईवे पटे मिलेंगे। यह सब तब है जब होर्डिंग लगाकर विज्ञापन करने के लिए नगर निगम से अनुमति लेनी होती है। निगम विज्ञापन के लिए तय साइट देगा, जहां विज्ञापन लगाया जा सकता है। इसके बदले नगर निगम राजस्व वसूलेगा। हालात ये हैं कि नगर निगम की साइट तो खाली पड़ी रहती है, जबकि पूरा शहर होर्डिंग से पटा रहता है। आइए शहर के हालातों पर डालते हैं एक नजर।
गोहाना रोड
गोहाना मोड़ से एनएफएल नाके तक सड़क के किनारे बिजली के खंभों पर करीब 100 से अधिक होर्डिंग बैनर लगे हैं। होर्डिंग बैनर अस्पतालों और कॉलेज के प्रचार प्रसार के हैं। दुकानदारों ने अलग अतिक्रमण कर रखा है। छोटे होर्डिंग बनाकर सड़क पर कब्जा करते हुए अपनी दुकानों के आगे रख दिए हैं, जिससे रास्ता संकरा हो गया है। गोहाना रोड पुल पर मकान की बड़ी दीवार को विज्ञापन की साइट बना दिया गया है। गांव डाहर की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा है, अगर नजर विज्ञापन पर गई तो हादसा पक्का है। गोहाना रोड पर शुगर मिल, गोहाना मोड़ एवं एनएफएल नाके और पुल के नीचे नगर निगम ने अधिकृत साइट लगाई हैं, लेकिन इनमें से तीन साइट खाली पड़ी हैं।
जीटी रोड
जीटी रोड पर नगर निगम ने सेक्टर 11-12, गोहाना मोड़, संजय चौक, रेलवे रोड, लाल बत्ती चौक, बस स्टैंड और स्काई लार्क के पास बोर्ड बैनर लगाने की अधिकृत साइट बनाई है। इनमें से 4 साइट खाली पड़ी हैं। प्रशासन ने जीटी रोड पर बिजली के खंभों से सभी बोर्ड बैनर उतार दिए हैं। पुलिस ने ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1095 के जीटी रोड पर बिजली खंभों पर 44 बोर्ड लगाए हैं।
विज्ञापन
सनौली रोड
उग्राखेड़ी तक नगर निगम की 6 बड़ी साइट हैं। इस रोड पर अस्पतालों, कॉलेज और टेलीकॉम कंपनी के 92 बोर्ड अवैध रूप से रोड के बीचों बीच बिजली के खंभों पर लगे हैं। कई बोर्ड इतने बड़े और ध्यान खींचने वाले हैं कि वाहन चालकों का इनकी ओर ध्यान जाता है। ये हादसों का कारण बन सकते हैं।
असंध रोड
लाल बत्ती चौक से असंध नाका चौकी पुलिस तक नगर निगम की चार बड़ी साइट हैं। इनमें से दो साइट खाली हैं। इस रोड पर 90 बोर्ड और बैनर रोड के किनारे बिजली के खंभों पर लगे हुए हैं। इस रोड पर भी एक ही कॉलेज के अधिकतर बोर्ड एवं बैनर हैं। अस्पतालों ने भी बिजली के खंभों को विज्ञापन साइट के रूप में इस्तेमाल किया है। असंध पुल स्थित एक इमारत की छत को भी विज्ञापन साइट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। पुल से गुजरने वाले वाहन चालक इनको देखकर भ्रमित हो सकते हैं।
मॉडल टाउन
मॉडल टाउन पॉश क्षेत्र हैं। नगर निगम ने यहां भी जगह जगह अपनी साइट लगाई हैं, लेकिन अस्पताल व कॉलेज संचालकों ने इनका इस्तेमाल न करके बिजली के पोल का इस्तेमाल किया है। मॉडल टाउन की दो मुख्य सड़कों पर 67 बड़े बोर्ड बैनर बिजली के खंभों पर लटके हुए हैं। यहां की अधिकतर साइट खाली पड़ी हैं।
बरसत रोड
बरसत रोड पर भैंसवाल तक नगर निगम की तीन साइट हैं। यहां पर 115 दुकानदार, शोरूम मालिक, कॉलेज और अस्पताल संचालकों ने अपने बोर्ड व बैनर बिजली के खंभों एवं घरों की छत पर लगे एंगल पर टांगे हैं।
अवैध लगे होर्डिंग की जांच कराई जाएगी। कार्रवाई कर इन्हें हटवाया जाएगा।
दुष्यंत भट्ट, सीनियर डिप्टी मेयर

पानीपत। गोहाना रोड पुल के पास बिजली के खंभों पर लगे विज्ञापन बोर्ड।- फोटो : Panipat

पानीपत। मॉडल टाउन में बिजली के खंभों पर लगा कॉलेज का बोर्ड।- फोटो : Panipat

पानीपत। असंध रोड पर रामलाल चौक के पास दुकान पर बनाई गई साइट पर लगा बैनर।- फोटो : Panipat