फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Citizens will have to balance their rights and duties: Mahipal Dhanda

नागरिकों को अधिकारों और कर्तव्यों में बनाना होगा संतुलन : महिपाल ढांडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Citizens will have to balance their rights and duties: Mahipal Dhanda
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में जिला प्रशासन और कॉलेज एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में संविधान दिवस सम्मानपूर्वक मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि स्कूल एवं उच्च शिक्षा, एवं संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नागरिकों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों में संतुलन बनाना होगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरूआत अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर की गई। मंत्री ने कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना की शपथ भी दिलाई और मुख्यमंत्री का लाइव कार्यक्रम भी उपस्थित अतिथियों ने देखा। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा हमारा अधिकार हमारा कर्तव्य- संविधान विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में क्विज भी आयोजित की गई। क्विज मास्टर की भूमिका खुद प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने अदा की। क्विज और लघु नाटिका में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



इस मौके पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि 140 करोड़ लोगों को एक सूत्र में चलाने का काम संविधान करता है। चीजों को बारीकी से समझने वाले व्यक्तित्वों ने ही संविधान का निर्माण किया था। दुनिया के संविधानों से अच्छी बातें चुनकर एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना की गई। हमारा संविधान एक अमूल्य धरोहर है। परंतु आज चिंता का विषय यह है कि नागरिकों को अपने अधिकारों की तो चिंता है परंतु वे अपने कर्तव्य नहीं निभाना चाहते। हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों में संतुलन बनाना होगा। एसडी एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान अनूप गर्ग, सचिव नरेश गोयल, कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल, महासचिव महेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल और प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने आए हुए अतिथियों का अंग-वस्त्रम और पौधा-रोपित गमला भेंट करके सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि आज के युवा को चाहिए कि वह ‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’ जैसे विचारों को प्रचारित और प्रसारित करें। इस समारोह का उद्देश्य छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों को भारतीय संविधान के बारे में जानकारी देना तथा उन्हें उनके अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है जिन्हें अक्सर नागरिक याद नहीं रखते है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि भारतीय संविधान अद्भुत है। प्रत्येक भारतीय को इसे एक बार अवश्य पढ़ना चाहिए।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने समारोह में हिस्सा लिया। मंच का संचालन प्राध्यापिका डॉ. संतोष कुमारी ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्य और कॉलेज एवं स्कूलों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।




बॉक्स
अपने सपनों को उड़ान दें युवा : शिक्षामंत्री
शिक्षामंत्री ने कहा कि आज का छात्र कल का नहीं, आज का ही नागरिक है। देश के प्रत्येक नागरिक को मार्गदर्शन देने का काम हमेशा संविधान ने किया है। मर्यादा में रहकर मिलकर काम करने की प्रेरणा हमें संविधान देता है। अच्छी नागरिक सोच के लिए संविधान का ज्ञान होना जरूरी है। युवाओं को चाहिए कि देश के उज्जवल भविष्य के लिए अच्छे लोगों का समूह बनाएं ताकि राजनीति में उनका आगमन हो सके। युवाओं को चाहिए कि वे अपने सपनों को उड़ान दें और देश को दुनिया का सबसे ताकतवर देश बनाएं। देश को आज मानव कल्याण करने वाले लोग चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed