{"_id":"69d2d43ef49bc023e0082864","slug":"cia-hands-over-investigation-into-attack-on-councillors-husband-panipat-news-c-244-1-pnp1001-155001-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पार्षद के पति पर हमले की जांच सीआईए के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पार्षद के पति पर हमले की जांच सीआईए के हवाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। भाजपा पार्षद रजनी गर्ग के पति सुरेंद्र गर्ग पर हमले के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है। पूरे प्रकरण की जांच सीआईए की टीमों को सौंपी गई है।
एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शुक्रवार को भाजपा पार्षद रजनी गर्ग के पति सुरेंद्र गर्ग पर हमला हुआ था। उनका कहना था कि सिद्धार्थ नगर का मोहित वार्ड में सफाई सुपरवाइजर है। वार्ड के लोगों की मोहित के खिलाफ लगातार शिकायत आ रही थी। सुरेंद्र गर्ग ने उसको समझाने के लिए अपने कार्यालय बुलाया था। मोहित उनके साथ बहस करने लगा।
विज्ञापन
उन्होंने उसको समझाकर भेज दिया। वह अपने परिवार के सदस्य प्रिंस, माया, मुकेश, सागर, विनोद, राजेश और 10-12 अन्य के साथ कार्यालय में घुस गया और मारपीट की थी। हमले में सुरेंद्र गर्ग की आंख में कांच का गिलास लगने से वह घायल हो गए थे। घायल का दिल्ली एम्स में उपचार चल रहा है।
इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोहित, प्रिंस, माया, मुकेश, सागर, विनोद, राजेश और 10-12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। शनिवार को मेयर कोमल सैनी के साथ पार्षदों ने एसपी से मुलाकात की थी।
पार्षदों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर एसपी कार्रवाई का आश्वासन दिया था। एसपी ने अब इस मामले की जांच सीआईए की को सौंप दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।