फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chulkana bullet case accused sent to jail

चुलकाना गोली कांड के आरोपियों को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Chulkana bullet case accused sent to jail
समालखा (पानीपत)। पुलिस ने चुलकाना रोड गोली कांड में शामिल सभी आठ आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल दो बाइक सहित लूटे गए 8000 रुपये बरामद किए गए हैं। अब पुलिस की हथियार के आपूर्तिकर्ताओं पर नजर है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत 16 सितंबर की रात 8:45 बजे नकाबपोश बदमाश चुलकाना निवासी शिवम उर्फ राजा, मोहित, अलेवा, अमन, समालखा के विशाल उर्फ अंडा ने किराना की दुकान में लूटपाट के बाद दुकानदार विनोद सिंगल और निशु उर्फ बिल्लू को गोली मार दी थी। इसमें दोनों घायल हो गए थे। पुलिस ने 19 सितंबर को आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 20 सितंबर को अदालत में पेश कर सभी को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया। गिरफ्तारी के समय आरोपियों से चार पिस्तौल बरामद की गई थीं। लुटेरों के साथी अलेवा (जींद ) निवासी रोहित, चुलकाना निवासी आशु, कृष्णा कालोनी समालखा निवासी लोकेश उर्फ लुकी और आजाद नगर के दीपक को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed