फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chirag, missing for four days, found in canal, murder alleged

Panipat News: चार दिन से लापता चिराग का नहर से मिला, हत्या का आरोप

Sun, 19 Oct 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 19 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Chirag, missing for four days, found in canal, murder alleged
​चिराग का फाइल फोटो। परिजन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। तहसील कैंप की वधवाराम कॉलोनी से चार दिन से लापता चिराग (24) का शव शनिवार को दिल्ली पैरलल नहर सोनीपत क्षेत्र में खुबडू झाल के पास बरामद किया है। शव की पहचान हाथ पर बने टैटू के आधार पर की। तीन बहनों के इकलौते भाई का शव देखकर परिवार में मातम पसर गया। परिजनों ने उसकी हत्या के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि नगर निगम में पूर्व में कार्यरत एक जेई सरकारी आवास पर सजावट के काम का भुगतान नहीं कर रहे थे। उन्होंने उसे धमकी भी दी थी। इस मामले में लगातार बात भी की जा रही थी। परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है।
थाना पुराना औद्योगिक की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुराना औद्योगिक थाना की पुलिस रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी। इसमें परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। कलंदर चौक निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि उनकी मौसी के बेटे चिराग तहसील कैंप थाना क्षेत्र में खन्ना चौक के पास रहते थे। चिराग मकान सजावट का काम करते थे और नगर निगम में टेंडर लेकर भी काम करते थे। 15 अक्तूबर को वह घर से निकले थे। दीपक ने बताया कि 15 अक्तूबर को शाम छह बजे उनके पास थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने फोन किया और असंध रोड पर नहर किनारे बुलाया। जब वह असंध रोड पर पहुंचे तो वहां पर चिराग का एक्टिवा, कपड़े और जूते मिले। चिराग का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत पुलिस को दी तो पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे चिराग का शव दिल्ली पैरलल नहर में खुबडू झाल के पास से मिला। चिराग का चेहरा कुचला हुआ था। परिजनों ने हाथ पर बने टैटू से उसकी शिनाख्त की। जनसेवा दल की मदद से शव को जिला नागरिक अस्पताल तक लाया गया। जहां पर बड़ी संख्या में परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख रुपये भुगतान बाकी

दीपक ने बताया कि चिराग नगर निगम में टेंडर लेकर दीपावली व अन्य त्योहार पर सरकारी आवास और कार्यालय सजाता था। उन्होंने पिछले साल दिवाली पर अधिकारियों के आवास सजाए थे। नगर निगम में कार्यरत एक जेई ने उनसे यह काम कराया था। इसका करीब डेढ़ लाख रुपये का भुगतान बाकी है। वह कई बार भुगतान की मांग कर चुका था। इससे वह तनाव में थे। उन्होंने जेई पर उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं। आरोप है कि जेई ने उनको धमकी भी दी थी।




अंतिम बार कहा था- अब फोन नहीं करना

दीपक ने बताया कि चिराग तीन बहनों के इकलौते भाई थे। 15 अक्तूबर को आखिरी बार उन्होंने अपनी बहन से फोन पर बात की थी। बहन ने पेटीएम से एक पेमेंट कराई थी। इसके बाद चिराग ने कहा था अब उसे फोन नहीं करना। इसके बाद उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया था। पुलिस ने स्कूटी की डिक्की से उनका फोन बरामद किया है।


चार दिन से लापता चिराग का शव दिल्ली पैरलल नहर से बरामद किया है। परिजनों ने नगर निगम के एक जेई पर लेन-देन के आरोप लगाए हैं। आरोपों की जांच कराई जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।


- सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय

चिराग का फाइल फोटो। परिजन

चिराग का फाइल फोटो। परिजन

चिराग का फाइल फोटो। परिजन

चिराग का फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed