{"_id":"62421e553af5506c06390c87","slug":"chirag-and-rudra-pratap-won-gold-in-national-fencing-competition-panipat-news-knl1032066179","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिराग और रुद्र प्रताप ने नेशनल फेंसिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिराग और रुद्र प्रताप ने नेशनल फेंसिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड
Chirag and Rudra Pratap won Gold in National Fencing Competition
- फोटो : Panipat
Link Copied
पानीपत। 23वीं सब जूनियर नेशनल फेंसिंग प्रतियोगिता में सोमवार को पानीपत के फेंसरों दो स्वर्ण एवं एक रजत पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 26 से 28 मार्च तक इसका आयोजन हुआ।
विज्ञापन
जिला फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह आर्य ने बताया कि सोमवार की सुबह पानीपत के फेंसिंग खिलाड़ी चिराग ने ईप्पी इवेंट की व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक और टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। रुद्र प्रताप ने ईप्पी के टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कहा कि यह उनके कोच नरेंद्र लठवाल की कड़ी मेहनत का परिणाम है। दोनों खिलाड़ी खेल विभाग की ओर अपोलो इंटरनेशनल स्कूल में चल रही खेल नर्सरी में अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
जिला फेंसिंग एसोसिएशन के महासचिव संजीव त्यागी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि ओलंपिक का लक्ष्य लेकर कड़ी मेहनत से अभ्यास करें। इस जीत पर जिला फेंसिंग एसोसिएशन की उपाध्यक्ष रजनी शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय गर्ग, चरण सिंह मलिक, अनिल मित्तल, तिलक राज, रवि दत्त, सुरेश रावल ने भी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।