{"_id":"580b9ed14f1c1b726b7068bc","slug":"chinese-meterial-appeal-panipat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज सामान का किया बहिष्कार, निकाली रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज सामान का किया बहिष्कार, निकाली रैली
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
समालखा। चाइनीज सामान का बहिष्कार लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भी नगरपालिका चेयरमैन अशोक कुच्छल के नेतृत्व में विभिन्न निजी स्कूलों व सामाजिक संस्थाओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों से चीनी सामान नहीं खरीदने का आह्वान किया। इस दौरान ग्राहक जागरूकता समिति के प्रधान रणबीर कपूर, सुरेश झंडा, विक्रम रमन, जयपाल कुहाड़, काका रूचिन, बिजेंद्र बिट्टू ने भी संबोधित किया।
नपा चेयरमैन अशोक कुच्छल ने कहा कि चाइनीज सामान खरीदकर हम सीमा पर डटे अपने सैनिकों के साथ धोखा कर रहे हैं। चीन पाक आतंकवाद को समर्थन कर रहा है और चाइनीज माल खरीदकर हम उसका साथ देने में लगे हुए हैं। इसलिए हमें चीनी सामान का बहिष्कार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चाइनीज माल की जगह स्वदेशी को अपनाते हुए देश में बना सामान खरीदें। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। रणबीर कपूर व पूर्व पार्षद सुरेश झंडा ने कहा कि चाइना को सबक सिखाने के लिए हमें उसके माल का बहिष्कार करना होगा। उसे समझ आना चाहिए कि हम भारतीय देश के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं और देश से बढ़कर कुछ नहीं है। रैली में बच्चे तथा नपा कर्मचारी हाथों में बैनर लिए देश का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, चाइनीज सामान नहीं खरीदेंगे आदि नारों के साथ लोगों को जागरूक कर रहे थे। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन प्रवीन बैनीवाल, जयपाल कुहाड़, राजेश ठाकुर, राजेश दहिया उपस्थित थे।