{"_id":"67367b22ca6d039b0e08ab07","slug":"childrens-day-celebration-at-akshaj-international-school-panipat-news-c-18-1-knl1025-519384-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अक्षज इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अक्षज इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस समारोह
विज्ञापन
बापौली। अक्षज इंटरनेशनल स्कूल में चाचा नेहरू के जन्मदिन पर बाल दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत चाचा नेहरू जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पण से हुई। इसके बाद छोटी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए म्यूजिकल चेयर, लेमन रेस, सांस्कृतिक नृत्य, कविता पाठ और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने चाचा नेहरू जी की पेंटिंग भी बनाई।
विद्यार्थियों ने कबड्डी मैच और खो-खो जैसे खेल खेलकर इस दिन को उत्साह से मनाया। स्कूल डाइरेक्टर सतीश त्यागी जी ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। अध्यापकों ने संपूर्ण सहयोग दिया और बच्चों के साथ बच्चे बनकर इस दिवस को आनंदपूर्वक मनाया।
शिक्षिका मंजू अरोरा, मंजू लखिना, निधि, सोनम, पूनम, आरती उप्पल, प्रियंका शर्मा, अंजू ककड़, ललिता ने बच्चों के कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। कोऑर्डिनेटर संजय खुराना ने संपूर्ण आयोजन की सराहना की और बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर स्कूल डाइरेक्टर सतीश त्यागी ने कहा, बाल दिवस हमें बच्चों के अधिकारों और शिक्षा के महत्व को याद दिलाता है। हमें अपने बच्चों को सक्षम और सशक्त बनाने के लिए काम करना चाहिए। अक्षज इंटरनेशनल स्कूल के सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों ने बाल दिवस के अवसर पर चाचा नेहरू जी को याद किया और उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।