फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Children under the age of 18 will no longer be able to adopt the 'Hanumat Swaroop' (Lord Hanuman's persona).

Panipat News: अब 18 से कम आयु के बच्चे नहीं धारण कर सकेंगे हनुमत स्वरूप

Mon, 12 Oct 2026 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 12 Oct 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Children under the age of 18 will no longer be able to adopt the 'Hanumat Swaroop' (Lord Hanuman's persona).
पानीपत। सनौली रोड स्थित श्री रघुनाथ धाम में दशहरा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित बैठक में हनुमत स्वरूपों को लेकर एक अहम निर्णय लिया गया है कि इस बार 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे हनुमत स्वरूप धारण नहीं कर सकेंगे। परंपरा की पवित्रता और नियमों की मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। ये बैठक स्वामी अरुणदास महाराज की अध्यक्षता में सेक्टर-25 रघुनाथ धाम में हुई।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुई। स्वामी अरुणदास महाराज ने कहा कि हनुमत स्वरूप परंपरा में पवित्रता और नियमों का पालन बेहद आवश्यक है। चलइया व्रतों के दौरान नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करने पर हनुमान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने सभी सभाओं से इन नियमों का सख्ती से पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा ने बताया कि इस वर्ष सनौली रोड पर 18, 19 और 20 अक्टूबर को लगातार तीन दिवसीय भव्य दशहरा मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 19 अक्टूबर की शाम को भव्य लेजर लाइट शो होगा। इसके माध्यम से आकाश में रामायण के विभिन्न पात्रों और प्रसंगों की आकृतियों को उकेरा जाएगा। इसके साथ ही बड़ी स्क्रीन पर दशहरा पर्व से जुड़ी डाक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान ने स्पष्ट किया कि दशहरे के दिन केवल कमेटी द्वारा अनुमोदित टी-शर्ट पहनकर आने वाले सेवकों को ही घेरे में जाने की अनुमति मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed