फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Children showed their talent by making models of science and mathematics

Panipat News: बच्चों ने विज्ञान और गणित के मॉडल बनाकर दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Children showed their talent by making models of science and mathematics
बच्चों के द्वारा तैयार किए गए मॉडल। संवाद
समालखा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारायणा गांव में स्टेम मेला आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय की कक्षा छह से आठ के बच्चों ने विज्ञान और गणित के मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस स्टेम मेले में 30 बच्चों ने अपने विज्ञान अध्यापक अनिल शर्मा के मार्गदर्शन में 30 विज्ञान और गणित के मॉडल बनाकर मेले को सफल बनाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित मित्तल ने मेले का विधिवत उद्घाटन किया। एसएमसी सदस्यों अभिभावकों विद्यालय के विद्यार्थियों तथा अध्यापक गणों द्वारा मेले का अवलोकन किया गया। सभी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों को हर तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed