फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Children rocked the stage

Panipat News: बच्चों ने मंच पर मचाया धमाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Children rocked the stage
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। बाल महोत्सव के पांचवें दिन शनिवार को बच्चों ने नृत्य व गायन में अपनी प्रस्तुतियों के साथ धमाल मचा दिया। कई प्रस्तुतियों ने हर किसी को गदगद कर दिया और कई में भावुक कर दिया।
मुख्यातिथि सीटीएम टीनू पोसवाल रही, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने की। मंच पर मां थीम पर झकझोर देने वाली प्रस्तुति दी। महोत्सव का पांचवां दिन बेस्ट ड्रामेबाजों के नाम रहा। वहीं एकल और समूह गायन में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में लगभग 300 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सीटीएम टीनू पोसवाल ने कहा कि मंच तक आना ही बच्चे के लिए बड़ी उपलब्धि है और यह उपलब्धि व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चे की प्रतिभा को सामने लाएं। उनको मंच पर लाने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने कहा बच्चे के अंदर की प्रतिभा को मंच देकर सामने लाना जिला बाल कल्याण परिषद का उद्देश्य है। बेस्ट ड्रामेबाज में मशहूर सीरियल अलिफ लैला में जिन्न का अभिनय करने वाले अभिनेता दयाला सिंह, टीवी सीरियल सिद्धि विनायक में काम कर चुके अभिनेता राजेश कुमार पांचाल, अभिनय निदेशक किरण बाबरा, लेखक तेजपाल शर्मा, मींटू भारद्वाज व दीपक भारद्वाज निर्णायक रहे।


ये रहे परिणाम बेस्ट ड्रामेबाज ग्रुप-वन में युवराज एसडीवीएम स्कूल हुडा प्रथम, चाहत राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कैनाल कैंप द्वितीय। छवि दयाल सिंह पब्लिक स्कूल तृतीय रही। एक्सल इंटरनेशनल स्कूल डाहर के आरव को सांत्वना पुरस्कार मिला। बेस्ट ड्रामेबाज ग्रुप-2 राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शोंधापुर गांव अक्षी प्रथम, आईबीएल पब्लिक स्कूल की कनिका द्वितीय, एसडीवीएम सिटी की कानुषी को तृतीय स्थान मिला। एसडीवीएम स्कूल हुडा की अनवी सहगल को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article