फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Children of Geeta School won two gold and two silver in the National Karate Competition.

Panipat News: राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में गीता स्कूल के बच्चों ने झटके दो स्वर्ण और दो रजत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Children of Geeta School won two gold and two silver in the National Karate Competition.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सनौली।
गीता विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने गीता यूनिवर्सिटी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित वाडो राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 2023-24 में बढ़ चढ़कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। इसमें 11 राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इसमें गीता स्कूल की जोया ने अंडर 11 आयु वर्ग में खेलते हुए स्वर्ण, सेवनूर ने अंडर 12 में खेलते हुए स्वर्ण, नीतू ने अंडर 11 में खेलते हुए रजत, लव रावल ने अंडर 13 में रजत पदक प्राप्त किए। गीता विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने न सिर्फ अपने विद्यालय का बल्कि अपने प्रदेश व अभिभावकों का नाम भी रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शेफालिका शर्मा ने हार्दिक बधाई दी और सौष्ठव महता के साथ आगे प्रयास जारी रखने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गीता विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष एसपी बंसल ने विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed