फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Children gave the message of patriotism by making beautiful paintings

Panipat News: बच्चों ने सुंदर पेंटिंग बनाकर दिया देश भक्ति का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Children gave the message of patriotism by making beautiful paintings
पानीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौली में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या आरती सलूजा ने की। इस अवसर पर बच्चों ने सुंदर पेंटिंग और स्लोगन बनाकर लोगों को देश भक्ति का संदेश दिया। स्कूल स्तरीय पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से बारहवीं में नेहा व शिवम प्रथम, नवप्रीत कौर व आरती द्वितीय, राखी व अंकुश तृतीय एवं प्रीति और सपना ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। स्लोगन लेखन में ख़ुशी मिटान ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं ललित कला प्राध्यापक ने एक सेल्फ़ी प्वाइंट बनाकर देशभक्ति की भावना को दर्शाया।
विज्ञापन

प्राचार्या आरती सलूजा ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न विधाओं के माध्यम से सर्वांगीण विकास करने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से गांव के युवाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त होता है। ललित कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक ने बताया कि बच्चों को शिक्षा के साथ खेलों और अन्य गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापिका मधु बाला, सुनीता, प्रीति दूहन, रमा देवी, रामनरेश, रविंद्र सिंह, प्रदीप मलिक, हीना, दीपिका धवन, शर्मिला जागलान, ज्योति मलिक, राकेश कुमार, विजेंद्र सिंह, उमेद सिंह, विष्णु दत्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed