{"_id":"697683e619f328db9008aaf9","slug":"children-displayed-their-talent-through-painting-and-writing-panipat-news-c-244-1-pnp1007-151185-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बच्चों ने चित्रकला और लेखन से दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बच्चों ने चित्रकला और लेखन से दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
विजेता छात्राओं को सम्मानित करती अध्यक्ष पूजा गोयल। स्रोत : क्लब
पानीपत। इनर व्हील क्लब द्वारा 15 दिवसीय युवा दिवस प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष अपने स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 10 जनवरी से किया जाता है। प्रतियोगिता का नेतृत्व जिला अध्यक्ष पूजा गोयल ने किया, इसका उद्देश्य नशा मुक्ति, मोबाइल का दुरुपयोग जैसी सामाजिक समस्याओं के प्रति युवाओं में जागरूकता लाना रहा।
गोयल ने बताया कि क्लब द्वारा 15 दिन विभिन्न स्कूल, कॉलेज में सामाजिक समस्याओं लेखन, चित्रकला, वाद विवाद, भाषण, निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसी के तहत शनिवार को अमेजन इंटरनेशनल स्कूल में इंटरनेशनल इनरव्हील डे पर नशा मुक्ति व वातावरण पर स्लोगन राइटिंग व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
स्कूल की प्रिंसिपल मंजीत कौर को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। बच्चों ने नशा मुक्ति और वातावरण की प्रति अपने विचारों को स्लोगन और चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ स्थान और सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजेता छात्रों सम्मानित किया गया। क्लब की अध्यक्ष अनीता कपूर ने विजेताओं को प्रमाणपत्र दिए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को वातावरण संरक्षण और नशा मुक्ति के महत्व के बारे में जागरूक करना था। संवाद